1st Grade Political Science Notes अवधारणाएं ( नागरिकता ) in Hindi

अवधारणाएं ( नागरिकता )

अगर आप यह 1st grade political science notes hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।


नागरिकता का सरल अर्थ है राज्य के राजनीतिक समुदाय में भरपूर सहभागिता| आधुनिक काल में नागरिकता की अवधारणा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समता की अवधारणाओ और सामाजिक कल्याण तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ी हुई है| टर्नर के अनुसार- नागरिकता के अधिकार उन सामाजिक आंदोलनों जिनका एकमात्र लक्ष्य सामाजिक सदस्यता का विस्तार करना है अथवा उसे परिभाषित करना है, का परिणाम है| टी एच मार्शल के अनुसार- नागरिकता राजनीतिक समुदाय की पूर्ण और समान सदस्यता है|
कैटलिन के अनुसार- नागरिकता किसी व्यक्ति की वह वैधानिक स्थिति है जिसके कारण वह राजनीतिक रूप से संगठित समाज की सदस्यता प्राप्त कर राजनीतिक व सामाजिक लाभ प्राप्त करता है|
नागरिकता शब्द की उत्पत्ति, लैटिन शब्द ' सिविस' और इसके ग्रीक समानार्थक शब्द ' पोलिटेस' से हुई है| इन दोनों का अर्थ है- पोलीस या नगर राज्य का सदस्य|

नागरिकता का ग्रीक सिद्धांत- नागरिकता के विचार का अभ्युदय ग्रीसवासियों के साथ हुआ| अरस्तु ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसे अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए राजनीतिक मामलों में भाग लेना आवश्यक है| उसकी राय में नागरिक वह व्यक्ति है जिसे विमर्शी और न्यायिक कार्य में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है| ग्रीक नगर राज्यों की नागरिकता सक्रिय नागरिकता कहलाती है क्योंकि नागरिकों को नागरिक के रूप में कुछ दायित्वों का निर्वाह करना होता था|

नागरिकता के संबंध में रोमन अवधारणा- इन्होंने नागरिकता की अवधारणा तो अवश्य विकसित की, लेकिन यह भेदभाव का अंत नहीं कर सके| रोम में नागरिकों को नियोजन और कारोबार के अधिकार प्राप्त थे जबकि गैर नागरिक इससे वंचित थे| इस प्रकार प्राचीन ग्रीक नगर राज्य सक्रिय नागरिकता का और प्राचीन रोम निष्क्रिय नागरिकता का श्रेष्ठ उदाहरण है|

नागरिकता का उदारवादी सिद्धांत- आधुनिक नागरिकता की नीव पाश्चात्य उदारवादी परंपरा में रखी गई जैसे-जैसे राजतंत्रिय सामंतवादी नियंत्रण के स्थान पर मौलिक अधिकारों, स्वतंत्रताओ की धारणा बढ़ती गई वैसे वैसे आधुनिक नागरिकता की नीव भी सुदृढ़ होती गई| टी एच ग्रीन ने सभी नागरिकों को अच्छा जीवन सुलभ कराने हेतु सामाजिक कल्याण के बुनियादी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया और इसे नागरिकता का सार तत्व माना| वही बेंथम और मिल और आरंभिक उदारवादीयो से लेकर नागरिकता का काफी अर्थ विस्तार हुआ और अंततः यह निष्कर्ष निकला कि आधारभूत भरण-पोषण की सुविधा के बगैर नागरिकता की अवधारणा निरर्थक है|

नागरिकता की मार्क्सवादी अवधारणा- इनके अनुसार सच्ची नागरिकता तब तक संभव नहीं है जब तक समाज में वर्ग विभेद विद्यमान है| मार्क्सवादियो का दावा है कि उदारवादी लोकतंत्र में नागरिकता उच्चतर वर्गों द्वारा अपने विशिष्ट हैसियत बनाए रखने के औजार के सिवा और कुछ नहीं है, यह मूलत: सर्वहारा वर्ग के हितों के विरुद्ध है|

नागरिकता की नारीवादी अवधारणा- नारी वादियों का मत है कि क्लासिकल परंपरा में महिलाओं को नागरिकता से पूरी तरह वंचित रखा गया तथा आधुनिक नागरिकता यद्यपि महिलाओं का पूर्ण बहिष्कार तो नहीं करती किंतु वह भी उन्हें माताओं या पत्नियों की सामाजिक रूप से उपयोगी और निर्भर भूमिकाओं के आधार पर नागरिकता की रूपरेखा में सम्मिलित करती है| राजनीति से यह उन्हें बाहर रखती है|

नागरिकता संबंधी प्रमुख विचार-

अरस्तु- अरस्तु की राय में नागरिक वह व्यक्ति है जिसे न्यायिक कार्य में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है| लेकिन उसने यह भी निर्धारित किया है कि प्रत्येक व्यक्ति में नागरिक बनने की अपेक्षित योग्यता नहीं होती, अतः न्यायिक मामलों में भाग लेने के लिए उसमें कुछ विशेष योग्यताएं होनी चाहिए और शेष लोगों को संतुष्ट रहना चाहिए| कुछ लोग अपने पेशे के कारण सद्गुण भरा जीवन नहीं जी सकते इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नागरिक नहीं माना जा सकता|

बोंदा- इन्होंने एक ऐसी अवधारणा प्रस्तुत किए जिसमें सभी नागरिक संपत्ति, शिक्षा, जाति, लिंग आदि के आधार पर बगैर किसी भेदभाव के एकल वैधिक प्रणाली के अधीन जीवन यापन करते हो| इनके अनुसार नागरिक भी हैं जो प्राधिकार के अंतर्गत समान स्वतंत्रता और सुरक्षा पाते हैं|

रूसो- रूसो नागरिक सद्गुण और सहभागिता को नागरिकता के आवश्यक तत्व मानते हैं|

टी एच ग्रीन- सभी नागरिकों को अच्छा जीवन सुलभ कराने हेतु सामाजिक कल्याण के बुनियादी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया और इसे नागरिकता का सार तत्व माना|

महत्वपूर्ण प्रश्न

भारत में नागरिकता किस तरह हासिल की जाती है?

अ जन्म के आधार पर
ब वंश परंपरा के आधार पर
स पंजीकरण के आधार पर
द उपरोक्त सभी

2. "कर्तव्यों के उचित क्रम निर्धारण का नाम नागरिकता है|"
अ विलियम बोयड
ब लास्की
स लार्ड ब्राइस
द गार्नर

3. संयुक्त राज्य अमेरिका के अनेक दक्षिणी राज्यों में काले और गोरे लोगों के भेदभाव पूर्ण कानूनों के खिलाफ आंदोलन के प्रमुख नेता कौन थे?
अ रॉबर्ट मुगावे
ब टी एच मार्शल
स मार्टिन लूथर किंग जूनियर
द ओलगारिलीस

4. निम्न में से कौन सा नागरिकता का रूप है-
अ जन्मजात
ब देशीयकरण
स अ व ब दोनों
द कोई नहीं

5. भारत में किस प्रकार की नागरिकता है?
अ इकहरी नागरिकता
ब दोहरी नागरिकता
स तीहरी नागरिकता
द इनमे से कोई नहीं

6. नागरिकता अधिनियम 1955 का किससे संबंध है?
अ विदेशी की परिभाषा से
ब बाहरी व्यक्ति के अधिकार से
स नागरिकता की परिभाषा से
द नागरिकता की प्राप्ति तथा समाप्ति से

7. आदर्श नागरिकता के मार्ग की प्रमुख बाधा कौन सी है?
अ अज्ञानता
ब संकीर्णता
स उग्र राष्ट्रीयता
द उपरोक्त सभी

8. टी एच मार्शल की नागरिकता संबंधी धारणा मिलती जुलती है-
अ राष्ट्रवाद से
ब आदर्शवाद से
स मार्क्सवाद से
द उदारवाद से

9. निम्न में से नागरिकता किस से प्राप्त की जाती है?
अ विवाह आधार पर
ब निश्चित निवास आधार पर
स सरकारी सेवा होने पर
द उपरोक्त सभी

10. नागरिकता वह है-
अ व्यक्ति जिसमें किसी राजनीतिक समुदाय का उत्तरदाई सदस्य होता है
ब व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में भाग लेता है
स व्यक्ति को राज्य का सदस्य बनाता है
द उक्त सभी

11. भारत में नागरिकता संबंधी प्रावधान से संबंधित कथन सत्य है-
अ संविधान के भाग 2 में वर्णित है
ब अनुच्छेद 5 से 11 तक वर्णित है
स अनुच्छेद 11 में संसद को नागरिकता संबंधी शक्तियां दी गई है
द उक्त सभी

12. प्राचीन यूनानी नगर राज्यों में अरस्तु के अनुसार नागरिक थे-
अ दास
ब श्रमिक
स अवकाश प्राप्त व्यक्ति
द उक्त सभी


13. टी एच मार्शल नागरिकता में किन अधिकारों को शामिल करता है?
अ राजनीतिक
ब नागरिक
स सामाजिक
द उक्त सभी

14. नागरिकता के सिद्धांत से संबंधित विद्वान है-
अ टी एच मार्शल
ब टर्नर
स विल किमलिका
द उक्त सभी

15. विश्व नागरिकता की संकल्पना के द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा एक सुझाव दिया गया है?
अ सभी व्यक्तियों के लिए समान अधिकार
ब सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार
स सभी के लिए सामान्य अधिकारों के साथ अल्पसंख्यकों के लिए कुछ विशेष अधिकार
द विश्व में एकल नागरिकता
सभी answers नीचे दिए गए pdf में है

सभी Video Classes की Link

 अगर आप यह 1st grade political science notes hindi में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF

Related Posts:

  • 1st Grade Political Science Model Paper 87 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 90 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 91 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 89 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 88 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More