1st Grade Political Science Model Paper 84 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.व्यवस्था में कितने गुण पाए जाते हैं?
अ दो गुण
ब तीन गुण
स पांच गुण
द चार गुण

उत्तर. तीन गुण

2.अमेरिका मे विधि निर्मात्री सभा को क्या कहते हैं?
अ संसद
ब व्यवस्थापिका
स कांग्रेस
द डायट

उत्तर. कांग्रेस

3.तुलनात्मक राजनीति अध्ययन में पारंपरिक उपागमो से उपेक्षा हुई?
अ सरकारों के अध्ययन की
ब संस्थाओं के वर्णन की
स संविधानो की तुलना की
द आनुभाविक अनुसंधानो की

उत्तर. आनुभाविक अनुसंधानो की

4.डिसकोर्सेज ओन लीवी के रचयिता है-
अ मैकियावेली
ब लॉक
स रूसो
द हौबेस

उत्तर. मैकियावेली
5.कौटिल्य के सप्तांग सिद्धांत में संप्रभुता निवास करती है?
अ जनपद में
ब स्वामी में
स दंड में
द अमात्य में

उत्तर. स्वामी में


6.सरकार के संसदीय स्वरूप को-
अ अध्यक्षात्मक शासन के नाम से भी जाना जाता है
ब सीमित राजतंत्र के नाम से भी जाना जाता है
स मंत्रिमंडलीय या उत्तरदायी सरकार के नाम से जाना जाता है
द उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर. मंत्रिमंडलीय या उत्तरदायी सरकार के नाम से जाना जाता है
7.निम्न में से कौन सा विचारक समानता विरोधी है?
अ रूसो
ब मार्क्स
स अरस्तु
द लास्की

उत्तर. अरस्तु

8.साम्राज्यवाद पूंजीवाद की उच्चतम, विकसित और अंतिम दशा है| यह कथन किसका है?
अ माओ
ब लेनिन
स स्टालिन
द कार्ल मार्क्स

उत्तर. लेनिन
9.एकात्मक शासन में किस प्रकार का संविधान पाया जाता है?
अ लिखित संविधान
ब अलिखित संविधान
स 1 व 2 दोनों
द उक्त कोई नहीं

उत्तर. 1 व 2 दोनों

10.हॉब्स राजनीतिक सिद्धांत में समझौते का स्वरुप है
अ एकपक्षीय
ब बहूपक्षीय
स केंद्रवादी
द उक्त सभी

उत्तर. एकपक्षीय

11.किसने कहा है रूसो व्यक्तिवाद का प्राण है?
अ कॉल मी
ब लॉक ने
स मैक्यावली ने
द बार्कर

उत्तर. बार्कर


12.राजनीति शास्त्र के अध्ययन का प्राचीनतम उपागम है-
अ ऐतिहासिक उपागम
ब दार्शनिक उपागम
स कानूनी उपागम
द संस्थागत उपागम

उत्तर. दार्शनिक उपागम

13." प्लेटो में सुकरात पुनर्जीवित हो उठा"- किसका कथन है?
अ मैक्सी ब कार्ल पोपर
स लॉक द अरस्तु

उत्तर. मैक्सी

14.कौन सा कथन सही है
अ राजनीतिक व्यवस्था सिद्धांत का अध्यन वैश्विक है
ब राजनीतिक व्यवस्था सिद्धांत का अध्ययन भ्रमित है
स राजनीतिक व्यवस्था सिद्धांत का अध्ययन सर्वाधिक प्रासंगिक है
द राजनीतिक व्यवस्था सिद्धांत का अध्ययन महाद्वीपीय है

उत्तर. राजनीतिक व्यवस्था सिद्धांत का अध्ययन महाद्वीपीय है

15.राजनीतिक संस्कृति से क्या तात्पर्य है?
अ आर्थिक मूल्यों के प्रति लोगों की जागरूकता
ब सामान्य व्यवहार में प्रयोग में लाए जाने वाले मामले
स राजनीतिक मूल्यों के प्रति लोगों की आस्था, विश्वास
द उक्त में से कोई नहीं

उत्तर. राजनीतिक मूल्यों के प्रति लोगों की आस्था, विश्वास

16.स्वतंत्रता अंग्रेजी शब्द ' लिबर्टी' का हिंदी रूपांतरण है| इस शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?
अ लेबर
ब लिबरल
स लिबर
द उक्त कोई नहीं

उत्तर. लिबर

17.सिटीजन एंड सोशल क्लास के लेखक कौन हैं?
अ रिची
ब डेविड हेल्ड
स टी एच मार्शल
द जॉन लॉक

उत्तर. टी एच मार्शल

18.भारत का संविधान भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रदान करता है
अ मंत्री परिषद को
ब संसद को
स भारत के प्रधानमंत्री को
द भारत के राष्ट्रपति को

उत्तर. भारत के राष्ट्रपति को

19.सर्वाधिकारवादी अधिनायक तंत्र का उदाहरण
अ नाजीवादी शासन
ब साम्यवादी शासन
स फासीवादी शासन
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. फासीवादी शासन

20.थॉमस हॉब्स की अध्ययन पद्धति है?
अ ऐतिहासिक भौतिकवाद
ब प्रत्यक्षवाद
स निगमनात्मक
द वैज्ञानिक भौतिकवाद

उत्तर. वैज्ञानिक भौतिकवाद
21.नागरिक समाज शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
अ जॉन लॉक
ब प्लेटो
स रूसो
द अरस्तु

उत्तर. जॉन लॉक

22.रूसो द्वारा प्रतिपादित सामाजिक समझौता सिद्धांत की विशेषता है
अ यह व्यक्तिवाद एवं आदर्शवाद में संयोग करता है
ब यह कानूनी प्रभु सत्ता एवं लोकप्रिय प्रभुसत्ता में एकता स्थापित करता है
स यह प्रत्यक्ष लोकतंत्र की स्थापना करके व्यक्ति को एक साथ ही शासन एवं शासित बनाता है
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी
23.निम्न में से किसने बेंथम के पेनाप्तिकल को पूंजीवादी राज्य की दंड व्यवस्था का उच्चतम रूप बताया है?
अ लॉक
ब मिशेल फुको
स कार्ल मार्क्स
द रूसो

उत्तर. मिशेल फूको
24.वैज्ञानिक समाजवाद के जनक कौन हैं?
अ कार्ल मार्क्स
ब स्मिथ
स एग्ल्स
द लेनिन

उत्तर. कार्ल मार्क्स
25." कर्तव्यों के उचित क्रम निर्धारण का नाम नागरिकता है|"
अ विलियम बॉयड
ब लास्की
स लॉर्ड ब्राइस
द गार्नर

उत्तर. विलियम बॉयड

26.न्यायिक पुनरावलोकन का अर्थ है
अ न्यायपालिका द्वारा कार्यपालिका के असंवैधानिक कार्यों को रद्द किया जाना
ब व्यवस्थापिका द्वारा भ्रष्ट न्यायाधीशों के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही
स कार्यपालिका द्वारा न्यायाधीशों के निर्णयों की वैधानिकता की जांच करना
द व्यवस्थापिका और कार्यपालिका के कार्यों की संवैधानिक औचित्यता को जांचना

उत्तर. व्यवस्थापिका और कार्यपालिका के कार्यों की संवैधानिक औचित्यता को जांचना
27.संसदीय शासन प्रणाली में सामान्यतया सभी मंत्री-
अ अनेक दलों के सदस्य होते हैं
ब दो दलों के सदस्य होते हैं
स तीन दलों के सदस्य होते हैं
द एक या अधिक दल के सदस्य होते हैं

उत्तर. एक या अधिक दल के सदस्य होते हैं
28.किसका विचार है कि" यदि पूरा समाज एक तरफ हो केवल एक व्यक्ति विरोधी विचार रखता हो तो उसे भी विचार व्यक्त करने की छूट होनी चाहिए"-
अ मार्क्स ब मिल
स बेंथम द लीकॉक

उत्तर. मिल

29.राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में कौन शामिल होते हैं?
अ लोकसभा के निर्वाचित सदस्य
ब राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य
स राज्य विधानसभाओं व केंद्र शासित क्षेत्र दिल्ली व पुडुचेरी विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
द उक्त सभी

उत्तर.उक्त सभी

30.अनुच्छेद के तहत यह कहा गया है कि उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है?
अ अनुच्छेद 63
ब अनुच्छेद 73
स अनुच्छेद 64
द अनुच्छेद 80

उत्तर. अनुच्छेद 64

  सभी Video Classes की Link

1st Grade Political Science Model Paper 83 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.किसका कथन है-“व्याख्यात्मक और मानकीय कार्य राजनीतिक सिद्धांत की विशेषताएं है”
अ लासवेल
ब सेबाइन
स रूसो
द हन्ना आरेन्ट

उत्तर. हन्ना आरेन्ट
2.अमेरिकी राष्ट्रपति पद ग्रहण करता है-
अ 20 जनवरी को
ब 4 मार्च को
स 16 जून को
द 23 नवंबर को

उत्तर. 20 जनवरी को
3.मार्गेन्थो के यथार्थवादी सिद्धांत की आलोचना करने वाले राजनैतिक विशेषज्ञ हैं-
अ रॉबर्ट टक्कर
ब बेनोपसार मैन
स हाफमैन
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी
4.लोकसभा सचिवालय प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में आता है-
अ लोकसभा के अध्यक्ष के
ब संसदीय कार्य मंत्रालय के
स प्रधानमंत्री कार्यालय के
द गृह मंत्रालय के

उत्तर. लोकसभा के अध्यक्ष के
5.भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य किस संविधान संशोधन के बाद जोड़े गए?
अ 42 वें संशोधन
ब 44 वें संशोधन
स 52 वें संशोधन
द 61 वें संशोधन
उत्तर. 42 वें संशोधन
6.निम्न में से किस एक निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने अधिकथित किया है कि एक नागरिक को किसी लोक प्राधिकारी के मनमाना या अनुचित कार्यवाही के कारण हानी या क्षति होने पर मुआवजा दिया जाएगा|
अ मेनका गांधी बनाम भारत संघ
ब इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ
स सामान्य हित बनाम भारत संघ
द बंधुआ मुक्ति मोर्चा बनाम भारत संघ

उत्तर. सामान्य हित बनाम भारत संघ
7.अधिकार है
अ राज्य द्वारा व्यक्ति के मार्ग का अवरोधक
ब राज्य के लिए बोझ
स राज्य प्रदत परिस्थितियों और अवसर
द उक्त कोई नहीं

उत्तर. राज्य प्रदत परिस्थितियों और अवसर
8.बेंथम के अनुसार परमार्थ का आधार है-
अ भय ब नैतिकता
स धर्म द उपयोगिता

उत्तर. उपयोगिता
9.एक सदनात्मक व्यवस्थापिका निम्न में से किस देश में है?
अ पुर्तगाल
ब ग्रीस
स चीन, भारत के कुछ राज्यों में
द उक्त सभी में

उत्तर. उक्त सभी में

10.क्या कूड़ा ढोने वाले और क्या राजनीति शास्त्र के गंभीर अध्येयता, सभी इन दबाव समूहों को घटिया व हेय दृष्टि से देखते थे| किस का मत है
अ कार्ल जे फ़्रेडरिक
ब गार्नर
स लीकॉक
द बार्कर

उत्तर. कार्ल जे फ़्रेडरिक

11.शैतान का शागिर्द और तानाशाह का उस्ताद किसे कहा जाता है?
अ अरस्तु
ब सुकरात
स लॉक
द मैकियावेली

उत्तर. मैकियावेली
12.किसका कथन है रूसो के लिए सार्वभौमिकता मात्र कानूनी चीज नहीं बल्कि सभी गुणों व स्वतंत्रता का कुल योग है|
अ अरस्तु
ब मैक्सी
स निसबेट
द लॉक
उत्तर. निसबेट

13."विज्ञान तथा कला की प्रगति ने नैतिकता को भ्रष्ट करने में योग दिया है अथवा उसकी विशुद्धि करने में " इस निबंध पर प्रथम पुरस्कार किसको मिला था?
अ मैक्यावली
ब रूसो
स थॉमस हॉब्स
द लॉक

उत्तर. रूसो
14.किसके अनुसार बल एक नवीन समाज को जन्म देने वाले प्रत्येक पुराने समाज की दाई है|
अ मार्क्स
ब लॉक
स रूसो
द मैक्सी

उत्तर. मार्क्स
15.‘ए फ्रेमवर्क फॉर पॉलीटिकल एनालिसिस' पुस्तक किसकी है?
अ आमंड की
ब केपलान की
स डेविड ईस्टन की
द डायस की

उत्तर. डेविड ईस्टन की

16.आमंड ने राजनीतिक व्यवस्था की निम्न में से विशेषता बताई है?
अ राजनीतिक व्यवस्थाओं की सार्वभौमिकता
ब राजनीतिक संरचनाओ की सार्वभौमिकता
स राजनीतिक कार्यों की सार्वभौमिकता
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
17.ए थ्योरी ऑफ जस्टिस किसकी रचना है-
अ रॉबर्ट नोजिक
ब जॉन रोल्स
स लासवेल
द केटलिन

उत्तर. जॉन रोल्स


18.राजनीति विकास लोकतंत्र का पर्याय है, किसका कथन है
अ रोस्टोव
ब काल डाईच
स रिक्स
द आमंड व कोलमैन

उत्तर. आमंड व कोलमैन
19.व्यापक संदर्भ में सामाजिक न्याय का सिद्धांत किसने दिया?
अ रोल्स
ब मिल
स बार्कर
द प्लेटो

उत्तर. रोल्स
20.किस पुस्तक में कार्ल मार्क्स ने इस कथन का उल्लेख किया है- ' दार्शनिकों ने विभिन्न तरीकों से दुनिया की व्याख्या की है जबकि सवाल इसे बदलने का है|'
अ कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो
ब थीसिस ऑन फायरबाख
स दास कैपिटल
द पॉवर्टी ऑफ फिलॉसफी

उत्तर.थिसिस ऑन फायरबाख

21.शक्ति पृथक्करण से तात्पर्य है-
अ सरकार के अंगो का स्वतंत्र एवं सर्वोच्च बना रहना
ब सरकार के अंगो का एक-दूसरे के कार्यों को करना
स सरकार के अंगो का केंद्रीकरण पाया जाना
द सरकार के अंगो का एक-दूसरे के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करना

उत्तर. सरकार के अंगो का स्वतंत्र एवं सर्वोच्च बना रहना

22.निम्न में से कौन सा अनुच्छेद पंचायतों से संबंध है?
अ अनुच्छेद 253
ब अनुच्छेद 263
स अनुच्छेद 273
द अनुच्छेद 243

उत्तर. अनुच्छेद 243

23.भारतीय संविधान के निम्न में से संघात्मक लक्षण है?
अ संविधान की सर्वोच्चता
ब लिखित संविधान
स शक्तियो का विभाजन
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी

24.अरस्तु ने एथिक्स में दो अन्य प्रकार के न्याय की भी चर्चा की है, वह है?
अ सुधारात्मक एवं वितरणत्मक न्याय
ब निरपेक्ष व राजनीतिक न्याय
स सुधारात्मक व निरपेक्ष न्याय
द वितरणत्मक व राजनीतिक न्याय

उत्तर. निरपेक्ष व राजनीतिक न्याय

25.NAM के संस्थापक व्यक्ति कौन है?
अ नेहरू
ब नासिर
स टीटो
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

26.यथार्थवादी सिद्धांत की झलक निम्न में से किस के विचारों में मिलती है?
अ कौटिल्य
ब मैकियावेली
स थॉमस हॉब्स
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
27.लोकतंत्र की ओर आकर्षित होने वाले समाज के केवल दो वर्ग हैं अपराधी अथवा पागल| यह कथन किसका है?
अ हेनरी मेंन
ब फेगेट
स हर्नशा
द एच जी बेल्स

उत्तर. हर्नशा

28.निम्नलिखित समाप्ति के प्रकारो मे से किस प्रकार की समाप्ति का निर्णय लोकसभा का अध्यक्ष करता है-
अ सामान्य समाप्ति
ब गिलोटिन
स उपखंडीय समाप्ति
द कंगारू (समाप्ति)

उत्तर. सामान्य समाप्ति
29.स्नाइडर, बर्क और सपिन ने निर्णय निर्माण के कितने तत्व बताएं हैं?
अ एक तत्व
ब दो तत्व
स तीन तत्व
द चार तत्व

उत्तर. दो तत्व
30.बेवरिज रिपोर्ट में निम्न में से कौन सी बुराइयों के अंत करने की बात कही गई थी ?
अ अभाव, रोग
ब अभाव, रोग, अज्ञान
स रोग, अज्ञान
द अभाव, रोग, अज्ञान, दरिद्रता और बेकारी

उत्तर. अभाव, रोग, अज्ञान, दरिद्रता और बेकारी

 सभी Video Classes की Link

1st Grade Political Science Model Paper 82 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.उत्तर व्यवहारवाद की सर्वोत्तम व्याख्या की जा सकती है-
अ परंपरा वादी दृष्टिकोण की आलोचना के रूप में
ब संरचनात्मक प्रकार्यवाद दृष्टिकोण के अग्रदूत के रूप में
स व्यवहारवाद के खतरे के रूप में
द व्यवहारवादी शोध के प्रसार के रूप में
उत्तर. व्यवहारवादी शोध के प्रसार के रूप में

2.संयुक्त राज्य अमेरिका में कांग्रेस के दोनों सदनों को किस नाम से जाना जाता है?
अ लोकसभा और राज्यसभा
ब सीनेट और प्रतिनिधि सभा
स राष्ट्रीय सभा और सीनेट
द लॉर्ड सभा और कॉमन सभा

उत्तर. सीनेट और प्रतिनिधि सभा
3.बेंथम राजनीतिक विचारधारा के किसी स्कूल के विचारक हैं?
अ आदर्शवादी
ब यथार्थवादी
स उपयोगितावादी
द मार्क्सवादी

उत्तर. उपयोगितावादी

4.हॉब्स ने मानव प्रकृति को बताया है?
अ सामाजिक
ब असामाजिक, अनैतिक प्राणी
स शक्ति व भय से संचालित होने वाला प्राणी
द ब और स दोनो

उत्तर. ब और स दोनो

5.निम्न में से किस के अनुसार रिपब्लिक मे न तो समाजवाद पाया जाता है व न साम्यवाद|
अ मैक्सी
ब अरस्तु
स कॉल पॉपर
द टेलर

उत्तर. टेलर

6.अधिकार जन्मजात होते हैं|" यह धारणा अधिकारों के किस सिद्धांत की है?
अ ऐतिहासिक
ब वैधानिक
स प्राकृतिक
द आदर्शवादी
उत्तर. प्राकृतिक

7.द्विसदनात्मक विधानमंडल अवस्थित है
अ ब्रिटेन, रूस
ब अमेरिका, स्विट्ज़रलैंड
स फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत
द उपरोक्त सभी में

उत्तर. उपरोक्त सभी में

8.संघात्मक राज्यों में द्वितीय सदन किसका प्रतिनिधित्व करते हैं?
अ राजनीतिक दलों का
ब संघ की घटक इकाइयों का
स पेशेवर संगठनों का
द दबाव समूहो का

उत्तर. संघ की घटक इकाइयों का

9.राज्य व्यक्ति का विराट रुप है| किसका कथन है
अ सुकरात
ब अरस्तु
स मैक्यावली
द प्लेटो


उत्तर. प्लेटो

10.लॉक के अनुसार मनुष्य की प्राकृतिक अवस्था कैसी थी?
अ शांति, सद्भावना, पारस्परिक सहायता और रक्षा की अवस्था
ब निरंतर संघर्ष व तनाव की अवस्था
स कोई नहीं
द 1 व 2 दोनों

उत्तर. शांति, सद्भावना, पारस्परिक सहायता और रक्षा की अवस्था
11.उपयोगितावाद का जनक कौन है?
अ जे एस मिल
ब बेंथम
स जॉन लॉक
द ऑस्टिन

उत्तर. बेंथम
12.खोखली स्वतंत्रता का मसीहा कहा जाता है-
अ बेंथम
ब मिल
स लास्की
द मैकाइवर

उत्तर. मिल

13.निम्न में से किसने मार्क्स के अर्थशास्त्र को उन्नीसवीं सदी के पूंजीवाद की विशेष बुराइयों के प्रति एक प्रतिक्रिया माना है|
अ रॉबर्ट डहल
ब प्लेटो
स अरस्तु
द होव

उत्तर. रॉबर्ट डहल

14.भीमराव अंबेडकर की पुस्तकें हैं-
अ गांधी एंड गांधीज़्म
ब दी अनटचेबल
स पाकिस्तान और पार्टीशन टू इंडिया
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी

15.निम्नलिखित में से विवादों की कौन सी एक कोटी उच्चतम न्यायालय की आरंभिक अधिकारिता में शामिल नहीं की गई है?
अ भारत सरकार और एक या अधिक राज्यों के बीच
ब एक दूसरे के मुकाबले में दो या अधिक राज्यों के बीच
स दो या अधिक राज्यों के निवासियों के बीच
द एक तरफ भारत सरकार और एक या अधिक राज्यों और दूसरी तरफ एक या अधिक राज्यों के बीच

उत्तर. दो या अधिक राज्यों के निवासियों के बीच
16.यह कथन किसका है- समानता का अर्थ है हर व्यक्ति को अपनी इच्छा अनुसार जीने का एक समान कारगर अधिकार है|
अ रूसो
ब लास्की
स बार्कर
द लिंडसे

उत्तर. लास्की
17.निम्न में से नागरिकता किस से प्राप्त की जाती है?
अ विवाह आधार पर
ब निश्चित निवास आधार पर
स सरकारी सेवा होने पर
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी

18.न्यायपालिका का प्रमुख कार्य है-
अ. संविधान एवं उस पर आधारित समाज व्यवस्था की रक्षा करना
ब. न्यायिक कार्य करना
स. कानूनों की व्याख्या करना
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी

19.तेलंगाना आंदोलन कहां चलाया गया?
अ हैदराबाद
ब कर्नाटक
स तमिलनाडु
द मुंबई

उत्तर. हैदराबाद

20.स्वर्णिम मध्यमान के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
अ प्लेटो
ब लोक
स टॉमस हॉब्स
द अरस्तु

उत्तर. अरस्तु
21.अध्यक्षात्मक सरकार
अ एक प्रतिनिधि शासन है
ब एक प्रतिनिधि शासन नहीं है
स एक उत्तरदायी शासन है
द उक्त कोई नहीं

उत्तर. एक प्रतिनिधि शासन नहीं है

22.लॉक के अनुसार कौन सा अधिकार प्राकृतिक अधिकार नहीं है?
अ स्वतंत्रता का अधिकार
ब जीवन का अधिकार
स संपत्ति का अधिकार
द समानता का अधिकार
उत्तर. समानता का अधिकार

23.किस देश में अर्द्ध अध्यक्षीय व्यवस्था मौजूद है?
अ स्विट्जरलैंड
ब चीन
स जर्मनी
द फ्रांस

उत्तर. स्विट्जरलैंड



24.निम्न में से राजनीतिक दलों के कार्य हैं?
अ सार्वजनिक नीतियों का निर्धारण
ब शासन का संचालन
स शासन की आलोचना, लोकमत का निर्माण
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

25.यह कथन किसका है- विषमता का मूल कारण निजी संपत्ति है जो कि नितांत अस्वाभाविक और अनौचित्यपूर्ण है
अ प्लेटो
ब अरस्तु
स मैंकियावली
द रूसो

उत्तर. रूसो
26.निम्न में से किसका कथन है अपने ऊपर, अपने शरीर व मस्तिष्क के ऊपर व्यक्ति संप्रभु है-
अ मिल
ब मूरे
स जॉर्डन
द मैकडोनाल्ड

उत्तर. मिल
27.लॉक के क्रांति के अधिकार के बारे में आग्रह के बावजूद वह क्रांतिकारी नहीं था, किसका कथन है?
अ रोल्स
ब सेबाइन
स मैक्सी
द प्लेटो
उत्तर. सेबाइन
28.मार्क्स के अनुसार वर्ग हीन समाज से अभिप्राय है?
अ एक जनजातीय समाज
ब एक जाति विहीन समाज
स एक समाज जिसमें एक मात्र सर्वहारा वर्ग हो
द एक समाज जिसमें सभी वर्ग समानुपात में हो

उत्तर. एक समाज जिसमें एक मात्र सर्वहारा वर्ग हो

29.संसदीय प्रणाली में राज्य के प्रधान-
अ के पास सर्व शक्ति होती है
ब के पास नाम मात्र की शक्तियां होती है
स के पास शक्तियों की बहु संख्या होती है
द के पास प्रधानमंत्री से अधिक शक्तियां होती है

उत्तर. के पास नाम मात्र की शक्तियां होती है


30.निम्न में से एक मात्र मनोनीत और निर्वाचित प्रधान मंत्री है?
अ जवाहरलाल नेहरू
ब एचडी देव गोडा
स नरेंद्र मोदी
द अटल बिहारी वाजपेई

उत्तर. जवाहरलाल नेहरू

 सभी Video Classes की Link

1st Grade Political Science Model Paper 81 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण  प्रश्न

 1.किसका कथन है- राजनैतिक सिद्धान्त राजनीतिक समस्याओ का अनुशासित अन्वेषण है|
अ हन्ना आरेंट
ब सेबाइन
स लासवेल
द भिखू पारिख

उत्तर. सेबाइन
2.यदि द्वितीय सदन प्रथम सदन का विरोध करता है तो दुष्ट है और यदि उससे सहमत हो जाता है तो व्यर्थ है| यह कथन किसका है?
अ एलेन बॉल का
ब लास्की का
स गार्नर का
द एब्बसीज का

उत्तर. एब्बसीज का
3.विधानमंडल शासन का वह विभाग है, जिसका संबंध विधि के निर्माण से है जहां तक की विधि के लिए विधिक बल आवश्यक है| यह कथन किसका है?
अ अरस्तु
ब हीगल
स सी एफ स्ट्रांग
द जीन ब्लोंडेल

उत्तर. सी एफ स्ट्रांग

4.प्लेटो का आदर्श सुत्र था?
अ सद्गुण ही अज्ञान है
ब असद्गुण ही ज्ञान है
स असद्गुण ही अज्ञान है
द सद्गुण ही ज्ञान है

उत्तर. सद्गुण ही ज्ञान है

5.किस ने मैकियावेली को आजादी का प्रेमी माना है?
अ मांटेस्क्यू
ब लॉक
स लास्की
द डनिंग

उत्तर. मांटेस्क्यू
6.किसके अनुसार प्राकृतिक अवस्था का व्यक्ति यह जानता था कि स्वतंत्रता उच्च श्रृंखला नहीं हो सकती|
अ रुसो
ब लॉक
स प्लेटो
द मैक्सी

उत्तर. लॉक

7.रूसो ने प्राकृतिक अवस्था की स्थिति क्या बताई है?
अ परम आनंद
ब सुख की अवस्था
स विषमता का अभाव
द उक्त तीनों

उत्तर. उक्त तीनों

8.सिस्टम ऑफ लॉजिक किसकी कृति है?
अ जे एस मिल
ब जेम्स मिल
स अरस्तु
द प्लेटो

उत्तर. जे एस मिल

9.निम्न में से किसका कथन है- बहुलवाद कठोर और सैद्धांतिक विधानवादिता तथा ऑस्टिन के संप्रभुता के सिद्धांत के विरुद्ध एक सामयिक और स्वागत योग्य प्रतिक्रिया है|
अ मिस फालेट
ब मेरियम
स अरस्तु
द गेटेल

उत्तर. गेटेल
10.राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 का मुख्य उद्देश्य है-
अ कमजोर वर्गो विशेषकर अनुसूचित जाति व जनजाति का कल्याण
ब प्रशासन मे जनसामान्य की सहभागिता में वृद्धि
स गरीबी उन्मूलन
द भ्रष्टाचार उन्मूलन

उत्तर. प्रशासन मे जनसामान्य की सहभागिता में वृद्धि
11.निम्न में से संघीय शासन व्यवस्था के दोष हैं-
अ संघ तथा राज्यों में अक्सर विरोध
ब अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में कमजोर स्थिति
स संघीय शासन में आंतरिक शासन निर्बल होता है
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी
12.राज्य के कितने तत्व माने जाते हैं-
अ चार तत्व
ब दो तत्व
स तीन तत्व
द कोई नहीं

उत्तर. चार तत्व
13.निम्न में से किस ने राज्य को बुजुर्गों वर्ग के मामलों के प्रबंधन करने वाली कार्यकारी समिति कहां है?
अ लेनिन
ब स्टालिन
स मार्क्स
द एंजिल्स

उत्तर. मार्क्स
14.निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारों का सिद्धांत नहीं है?
अ अधिकारों का प्राकृतिक सिद्धांत
ब अधिकारों का विधिक सिद्धांत
स अधिकारों का आदर्शवादी सिद्धांत
द अधिकारों का सावयव सिद्धांत

उत्तर. अधिकारों का सावयव सिद्धांत


15.राजनीतिक विकास की अवधारणा में किसको आदर्श माना गया है?
अ पूंजीवादी समाज
ब अमेरिका को
स 1 व 2 दोनों को
द रूस को

उत्तर. 1 व 2 दोनों को
16.व्यवस्थापिका के पतन की सर्वप्रथम चर्चा किसने की थी?
अ मैक्स वेबर
ब लार्ड ब्राइस
स अबेसियस
द जे एस मिल

उत्तर. लार्ड ब्राइस

17.टी एच मार्शल नागरिकता में किन अधिकारों को शामिल करता है?
अ राजनीतिक
ब नागरिक
स सामाजिक
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
18.राजनीतिक दल ऐसा पाइप है जिसमें सामाजिक विचारधारा बहती है जो राज्य के यंत्र को तरल बनाकर उसके पहियों को घुमाती रहती है, किसका कथन है|
अ लार्ड ब्राइस
ब बार्कर
स अरस्तु
द न्यूमैन

उत्तर. बार्कर

19.किसका मत है कि संपूर्ण पुनर्जागरण मैक्यावली में ही है|
अ लास्की
ब लोक
स डनिंग
द मैक्सी

उत्तर. लास्की
20.थॉमस हॉब्स की पुस्तक लेवियाथन किसने जला दी थी?
अ सेबाइन
ब वाहन
स क्लेरेंड्न
द मैक्सी

उत्तर. क्लेरेंड्न

21.संवैधानिक सरकार या उत्तरदायी सरकार का जनक किसे कहा जाता है
अ थॉमस हॉब्स
ब जॉन लॉक
स प्लेटो
द अरस्तु

उत्तर. जॉन लॉक

22.राजनीतिक दर्शन को रूसो की महत्वपूर्ण देन है
अ सामान्य इच्छा का सिद्धांत
ब लोकप्रिय प्रभुसत्ता की धारणा
स राज्य व सरकार में अंतर
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी
23.अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम सुख का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?
अ लेनिन
ब रूसो
स बेंथम
द मेकियावेली

उत्तर. बेंथम

24.गुजराल सिद्धांत क्या है?
अ भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ सद्भावना एवं विश्वास पूर्ण संबंध बनाने पर बल
ब यह सहयोगात्मक क्षेत्रवाद की संकल्पना है
स पड़ोसी देशों को एकतरफा छूट देने की रणनीति अपनाई
द उक्त सभी तथ्य

उत्तर. उक्त सभी तथ्य
25.किस देश में न्यायपालिका को न्यायिक पुनरावलोकन का अधिकार प्राप्त है?
अ भारत
ब अमेरिका
स जापान
द उक्त सभी में

उत्तर. उक्त सभी में

26. 'राज्यों का संघ' कौन से अनुच्छेद के तहत है-
अ अनुच्छेद 1
ब अनुच्छेद 2
स अनुच्छेद तीन
द अनुच्छेद 4

उत्तर. अनुच्छेद 1
27.मार्क्सवाद की आधारशिला क्या है?
अ राज्य का विशिष्ट दर्शन
ब इतिहास की भौतिकवादी संकल्पना
स बुजुर्वा जीवन शैली पर प्रहार
द कोई नहीं

उत्तर. इतिहास की भौतिकवादी संकल्पना

28.निम्न में से राज्य में कौन प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे?
अ भैरोंसिंह शेखावत
ब जय नारायण व्यास
स हरिदेव जोशी
द सुखाड़िया

उत्तर. भैरोंसिंह शेखावत
29.निम्नलिखित में से कौन सर्वोच्च न्यायालय के तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति करता है?
अ राष्ट्रपति
ब प्रधानमंत्री
स गृहमंत्री
द राष्ट्रपति की सहमति से भारत का मुख्य न्यायाधीश

उत्तर. राष्ट्रपति की सहमति से भारत का मुख्य न्यायाधीश


30.निम्न में से किसने विधियों का संहिता करण किया?
अ बेंथम
ब जे एस मिल
स लास्की
द ग्रीन

उत्तर. बेंथम

 सभी Video Classes की Link

1st Grade Political Science Model Paper 80 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.निम्न में से कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र संघ के विऔपनिवेशिककरण समिति का प्रथम अध्यक्ष बना?
अ भारत
ब ब्रिटेन
स फ्रांस
द चीन

उत्तर. भारत
2.कौटिल्य की तुलना किस पाश्चात्य विचारक से की जाती है?
अ बेंथम
ब मैकियावेली
स मार्क्स
द मिल

उत्तर. मैकियावेली

3.प्राकृतिक अधिकारों का सिद्धांत बकवास है| किसने कहा है?
अ बार्कर
ब जेम्स मिल
स जे एस मिल
द बेंथम

उत्तर. बेंथम

4.किस देश की संसद को ' ससदों की जननी' कहा जाता है?
अ भारत
ब अमेरिका
स ब्रिटेन
द फ्रांस

उत्तर. ब्रिटेन

5.निम्न में से दबाव समूह की तकनीक है
अ लॉबी
ब संचार के माध्यम
स प्रचार व आंकड़ों का प्रकाशन
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी


6.संपत्ति के श्रम सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया
अ थॉमस हॉब्स
ब कार्ल मार्क्स
स जॉन लॉक
द प्लेटो
उत्तर. जॉन लॉक
7.किसका मत है कि मार्क्स द्वारा प्रतिपादित ऐतिहासिक भौतिकवाद कूड़ेदान में चला गया है|
अ फ्रांसिस फूकूयामा
ब मैक्सी
स अरस्तु
द प्लेटो

उत्तर. फ्रांसिस फूकुयामा
8.संविधान सभा की औपचारिक रूप से सर्वप्रथम मांग किसने की थी-
अ बाल गंगाधर तिलक ने
ब मानवेंद्र नाथ रॉय ने
स दादा भाई नौरोजी ने
द मोतीलाल नेहरू ने

उत्तर. मानवेंद्र नाथ रॉय ने



9.धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार से संबंधित असंगत का चयन कीजिए-
अ यह अनुच्छेद 25 से 28 तक वर्णित है
ब यह अंतः करण की ओर धर्म को निर्बाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है
स राज्य की किसी भी शिक्षण संस्था में धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी
द सभी संगत है कोई असंगत नहीं है|
उत्तर. सभी संगत है कोई असंगत नहीं है|
10.राज्य के नीति निदेशक तत्वों का महत्व है-
अ जनमत की शक्ति के कारण
ब संविधान की व्याख्या में सहायक होने के कारण
स न्यायालयों के लिए मार्गदर्शन प्रस्तुत करने के कारण
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी
11.संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार किसे प्राप्त है?
अ राष्ट्रपति को
ब सर्वोच्च न्यायालय को
स लोकसभा अध्यक्ष को
द प्रधानमंत्री को

उत्तर. सर्वोच्च न्यायालय को

12.लोकतंत्र की सफलता की शर्त है-
अ आर्थिक समानता
ब सामाजिक न्याय
स राजनीतिक स्वतंत्रता
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी

13.लॉर्डे एटले किसके समर्थक थे-
अ लॉक
ब रूसो
स सेबाइन
द डर्निंग

उत्तर. लॉक
14.यह कथन किसका है, ' मनुष्य पिता की मृत्यु का दुख आसानी से भूल जाता है पर पित्र धन को नहीं भूलता|'
अ कौटिल्य
ब टॉमस हॉब्स
स लोक
द मैकियावेली

उत्तर. मैकियावेली

15.आधुनिक राजनीति की जीवन डोर कहलाते हैं?
अ दबाव गुट
ब राजनीतिक दल
स राजनीतिक दल और लॉबी
द लॉबी

उत्तर. राजनीतिक दल

16.बिना महत्व का राष्ट्रपति शब्द किसके लिए प्रचलित है?
अ फ्रांस के राष्ट्रपति
ब अमेरिकी राष्ट्रपति
स चीनी राष्ट्रपति
द स्विस राष्ट्रपति

उत्तर. स्विस राष्ट्रपति

17.राष्ट्रीय वित्त पर पूर्ण व प्रभावी नियंत्रण किसके द्वारा रखा जाता है?
अ कार्यपालिका
ब न्यायपालिका
स व्यवस्थापिका
द नौकरशाही

उत्तर. व्यवस्थापिका


18.पाई के अनुसार राजनीतिक विकास के संकट निम्न में से कौन से हैं?
अ पहचान का संकट
ब वैधता का संकट
स उपर्युक्त दोनों
द कोई नहीं

उत्तर. कोई नहीं
19.लिबरलिज्म एंड द लिमिट ऑफ जस्टिस किसकी रचना है
अ माइकल वॉलजर
ब माइकल सेंडल
स टेलर
द ब्रायन बेरी

उत्तर. माइकल सेंडल

20.राजनीति सिद्धांत को एक कला के रूप में किसने माना है?
अ बकल
ब गेटेल
स फ्रेडरिक पुलक
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी

21.थॉमस हॉब्स आचारशास्त्र का जनक किसे कहा है?
अ कोली
ब जॉन रोल्स
स लॉक
द जॉन लेयर्ड

उत्तर. जॉन लेयर्ड

22.वाहन ने किस पुस्तक को दो नाली बंदूक कहा है?
अ ए ग्रामर ऑफ पॉलिटिक्स
ब ए लेटर कंसर्निंग टॉलरेशन
स टू ट्रीटीज़ ऑन सिविल गवर्नमेंट
द किसी को नहीं

उत्तर. टू ट्रीटीज़ ऑन सिविल गवर्नमेंट

23.प्राकृतिक अवस्था के लिए किसने आदर्श बर्बर शब्द का प्रयोग किया है?
अ लॉक
ब प्लेटो
स हीगल
द रूसो
उत्तर. रूसो

24.सेवाधर्मी राज्य का विचार किसने दिया था-
अ मैकाइवर
ब थॉमस हॉब्स
स एडम स्मिथ
द लॉक

उत्तर. मैकाइवर
25.द स्प्रिट ऑफ लॉ किसकी कृति है?
अ बोंदा
ब अरस्तु
स मिल
द मोंटेस्क्यू

उत्तर. मोंटेस्क्यू

26.किस दृष्टिकोण के अनुसार राज्यों में नागरिकों की स्थिति, सार्वजनिक वस्तुओं के विवेकशील उपभोक्ता की रहती है?
अ समुदायवाद
ब स्वेच्छातंत्रवाद
स बहुलवाद
द मार्क्सवाद

उत्तर. स्वेच्छातंत्रवाद

27.ईस्टन एवं आमंड के सिद्धांत में मुख्य अंतर क्या है
अ ईस्टन संरचना के कार्यों पर बल, आमंड संरचना पर
ब ईस्टn आगत निर्गत पर बल, आमंड समर्थन करता है
स ईस्टन संरचना पर बल देता है जबकि आमंड सरचना द्वारा किए गए कार्यों पर बल देता है
द उक्त सभी

उत्तर. ईस्टन संरचना पर बल देता है जबकि आमंड सरचना द्वारा किए गए कार्यों पर बल देता है
28.सरकार की शक्ति इस कारण है कि वह राज्य से संबंधित है,सरकार संप्रभुता संपन्न नहीं है, उसके पास शक्तियां इसलिए है कि राज्य ने उसे प्रदान की है|
अ अरस्तु
ब गेटेल
स गिलक्राइस्ट
द विलोबी

उत्तर. गिलक्राइस्ट
29.मैकियावेली के अनुसार राज्य के स्थायित्व के लिए आवश्यक है-
अ शक्ति
ब भय
स विधि
द देव
उत्तर. शक्ति
30."क्रिटिकल नोटस ऑन जॉन लॉक"- किसकी रचना है-
अ जॉन उन
ब लियो स्ट्रास्स
स कैंडल
द प्लेटो

उत्तर. लियो स्ट्रास्स

सभी Video Classes की Link

1st Grade Political Science Model Paper 79 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1."Aspect of political development" पुस्तक के लेखक कौन है?
अ लूसीयन पाई
ब रॉसटॉव
स आमंड
द डेविड एफ्टर

उत्तर. लूसीयन पाई

2.नीला हेलमेट शब्द निम्नलिखित में से किस से जुड़ा है?
अ संयुक्त राष्ट्र शांति सेना से
ब पर्यावरण कार्यकर्ता से
स अग्नि सेवा कार्यकर्ता से
द सड़क सुरक्षा के राहत कर्मी से

उत्तर. संयुक्त राष्ट्र शांति सेना से
3.किसने मार्क्स के द्वंद्वात्मक भौतिकवाद को नैतिक स्वच्छंदतावाद कहां?
अ प्लेटो
ब अरस्तु
स सेबाइन
द हीगल

उत्तर. सेबाइन
4.सरे सदन की मौजूदगी स्वतंत्रता की गारंटी है और कुछ सीमा तक यह अत्याचार के विरूद्ध सुरक्षा भी देती है, यह कथन किसका है?
अ जेफरसन
ब कार्ल मार्क्स
स बेंजामिन फ्रैंकलिन
द गार्नर

उत्तर. गार्नर

5.रूसो को प्रकृति का शिशु किसने कहा है
अ बार्कर
ब लास्की
स मैक्सी
द वाहन

उत्तर. मैक्सी

6.संविधान सभा मे भीमराव अंबेडकर का निर्वाचन कहां से हुआ था-
अ असम से
ब पश्चिम बंगाल से
स पूर्वी बंगाल से
द राजस्थान से

उत्तर. पूर्वी बंगाल से

7.लोहिया का कौन सा कथन सत्य है?
अ गांधीवादी समाजवाद के पक्षधर
ब समाजवादी नीति के पक्षधर थे
स समाजवादी नेताओं में अग्रणी एवं उग्र प्रचारक थे
द सभी सत्य हैं

उत्तर. सभी सत्य हैं
8.अनुच्छेद 21 से संबंधित सत्य कथन है?
अ संविधान का सबसे छोटा अनुच्छेद
ब यह बहुत विस्तृत स्वरूप रखता है
स अंबेडकर ने इसे संविधान की रीढ़ की हड्डी कहां है
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी


9.किसने न्यायालय को अर्द्ध विधान मंडल कहां है-
अ लीकॉक ने
ब लार्ड ब्राइस ने
स गार्नर ने
द मुनरो ने

उत्तर. लीकॉक ने

10.पहला राज्य कौन सा है जिसमें सर्वप्रथम पंचायती राज की शुरुआत की?
अ मध्य प्रदेश
ब बिहार
स तमिलनाडु
द राजस्थान

उत्तर. राजस्थान
11.निम्न में से किस के अनुसार मार्क्स ऐसा ईश्वर था जिसने निराश किया|
अ प्लेटो
ब कोएस्लर
स डहल
द अरस्तु

उत्तर. कोएस्लर
12.हमारी आत्मा में कोई जन्मजात प्रत्यय नहीं है, यह कथन किसका है?
अ प्लेटो
ब अरस्तु
स बेंथम
द जॉन लॉक

उत्तर. जॉन लॉक
13.मैकियावेली के संबंध में यह कथन किसका है कि ' यह प्रतिभा संपन्न फ्लोरेंसवासी वास्तविक अर्थों में अपने युग का शिशु था|'
अ गेटल
ब लासवेल
स डनिंग
द सेबाइन
उत्तर. डनिंग
14.अनिर्देशित प्रतिनिधित्व सिद्धांत है
अ प्रतिनिधि निर्वाचको के अधीन नहीं होते हैं
ब निर्वाचको के हितों के संरक्षक होते हैं और स्व विवेक के अनुसार निर्णय लेने व कार्य करने में स्वतंत्र होते हैं
स राष्ट्रीय हितों की रक्षा एवं वृद्धि में सहयोग देना प्रमुख कर्तव्य है
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

15.संसदीय व्यवस्था को कहा जाता है
अ मंत्रिमंडलीय सरकार
ब प्रधानमंत्रीय सरकार
स उत्तरदायी सरकार
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

16.किसने न्यायालय को अर्द्ध विधानमंडल कहा है?
अ लार्ड ब्राइस ने
ब मुनरो ने
स लीकॉक ने
द गार्नर ने

उत्तर. लीकॉक ने
17.किस देश की राजनीतिक व्यवस्था में व्यवस्थापिका की सर्वोच्चता का सिद्धांत स्वीकारा गया है?
अ अमेरिका
ब जापान
स फ्रांस
द ब्रिटेन

उत्तर. ब्रिटेन

18.नकारात्मक स्वतंत्रता के समर्थक निम्न में से हैं
अ स्पेंसर
ब स्मिथ
स जे एस मिल
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

19.तुलनात्मक पद्धति के प्रमुख विद्वान है
अ मोंटेस्कयू डी टाकविलें
ब लाबाउले
स ब्राइस
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी

20.एनार्की, स्टेट एंड यूटोपिया किसकी रचना है-
अ केप्लान
ब डेविड ईस्टन
स रॉबर्ट नोजिक
द केटलिन

उत्तर. रॉबर्ट नोजिक


21.किसके अनुसार रूसो के कार्य के पहले चरण में विद्रोही व्यक्तिवाद दिखाई देता है तो बाद के चरण में विद्रोही समष्टिवाद अथवा समूहवाद|
अ मैक्सी
ब लॉक
स हीगल
द वॉन

उत्तर. वॉन
22.सनकी व्यक्तियों को भी विचार की स्वतंत्रता देने के पक्ष में कौन था?
अ जे एस मिल
ब जेम्स मिल
स बेंथम
द हीगल

उत्तर. जे एस मिल
23.शक्ति पृथक्करण सिद्धांत को स्पष्ट, तार्किक और विस्तार से प्रस्तुत करने का श्रेय निम्नलिखित में से किस विचारक हो जाता है?
अ बोंदा
ब लॉक
स अरस्तु
द मोंटेस्क्यू

उत्तर. मोंटेस्क्यू
24.अधिकार जन्मजात होते हैं' यह धारणा अधिकारों के किस सिद्धांत की है?
अ प्राकृतिक
ब वैधानिक
स आदर्शवादी
द ऐतिहासिक

उत्तर. प्राकृतिक
25.स्वतंत्रता निहित है-
अ अधिकतम न्याय में
ब अनुचित नियंत्रण की अनुपस्थिति में
स राष्ट्रीय मुक्ति में
द अधिकतम हित में

उत्तर. अनुचित नियंत्रण की अनुपस्थिति में

26.‘पॉलिटिक्स’ शब्द की उत्पत्ति यूनान भाषा के ‘पॉलिस ’ शब्द से हुई है, जिसका अर्थ क्या है?
अ नगर ब राज्य
स नगर राज्य द नागरिक

उत्तर. नगर राज्य

27.प्लेटो ने उपादर्श राज्य का वर्णन किस पुस्तक में किया है?
अ रिपब्लिक
ब लॉज
स क्रीटो
द स्टेट्समैन

उत्तर. लॉज
28.अरस्तू का राज्यो का वर्गीकरण है?
अ प्राचीन वर्गीकरण
ब हिंसा आधारित वर्गीकरण
स आर्थिक आधारित वर्गीकरण
द विधि आधारित वर्गीकरण

उत्तर. विधि आधारित वर्गीकरण
29." लॉक के अनुसार कौन सा अधिकार प्राकृतिक अधिकार नहीं है?
अ स्वतंत्रता का अधिकार
ब जीवन का अधिकार
स समानता का अधिकार
द संपत्ति का अधिकार

उत्तर. समानता का अधिकार

30.राजनीति विज्ञान को सर्वोच्च विज्ञान किसने कहा है?
अ प्लेटो
ब लॉक
स मेकियावेली
द अरस्तु

उत्तर. अरस्तु

सभी Video Classes की Link

1st Grade Political Science Model Paper 78 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.भारतीय संविधान के कौन से अनुच्छेद में अवशिष्ट शक्तियों का उल्लेख है?
अ अनुच्छेद 248
ब अनुच्छेद 249
स अनुच्छेद 243
द अनुच्छेद 251

उत्तर. अनुच्छेद 248
2.राज्य के लिए सर्वप्रथम स्टेटो शब्द का प्रयोग किसने किया था?
अ बोंदा
ब हॉब्स
स मैक्यावली
द रूसो

उत्तर. मेकियावेली
3.जस्टिस शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?
अ justia
ब just
स ju
द उक्त कोई नहीं

उत्तर. justia

4.निम्न में से कौन सा नागरिकता का रूप है-
अ जन्मजात
ब देशीयकरण
स अ व ब दोनों
द कोई नहीं

उत्तर. अ व ब दोनों

5.निम्न में से स्थानीय शासन का महत्व है-
अ प्रजातंत्र के लिए
ब राजनीतिक शिक्षण के लिए
स नागरिकों के बहुमुखी विकास हेतु
द उपरोक्त सभी


उत्तर. उपरोक्त सभी
6.निम्न में से उप राष्ट्रपति के रूप में सबसे छोटा कार्यकाल किसका रहा है?
अ राधाकृष्णन
ब वी वी गिरी
स शंकर दयाल शर्मा
द हामिद अंसारी

उत्तर. वी वी गिरी

7.राजनीतिक विकास की अवधारणा का जन्म माना जाता है-
अ 1963 में आमंड की अध्यक्षता में गठित समिति से
ब डेविड ईस्टन के भाषण से
स लूसीयन पाई की अध्यक्षता में गठित समिति से
द माइनर विनर की समिति से

उत्तर. 1963 में आमंड की अध्यक्षता में गठित समिति से

8.कौटिल्य के अर्थशास्त्र का प्रधान विषय है-
अ दर्शन
ब अर्थशास्त्र
स राजनीति
द प्रशासन या शासन कला

उत्तर. प्रशासन या शासन कला


9.अधिकार वे बाहय शर्तें हैं जो मनुष्य के आंतरिक विकास के लिए आवश्यक है| यह कथन किसका है?
अ हिगल
ब ग्रीन
स लास्की
द बोसाके

उत्तर. ग्रीन
10.निम्न में से एकात्मक शासन व्यवस्था के दोष है
अ केंद्रीय सरकार की निरंकुशता का भय
ब स्थानीय पहल का दमन
स नौकरशाही को प्रोत्साहन
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी
11.दबाव समूह की अवधारणा किसकी देन है?
अ बहुलवादियो
ब नाजीवादियो
स फासीवादियो
द एकलवादियों

उत्तर. बहुलवादियो


12.किसने प्लेटो के साम्यवाद को अर्द्ध साम्यवाद की संज्ञा दी है?
अ अरस्तु
ब गांधी
स नाटोर्प
द मैक्सी

उत्तर. नाटोर्प
13.भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य किस देश की प्रेरणा से ग्रहण किए गए हैं?
अ अमेरिका
ब पूर्व सोवियत संघ
स ब्रिटेन
द कनाडा

उत्तर. पूर्व सोवियत संघ
14.सेवानिवृत्ति के बाद सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश वकालत कर सकता है?
अ केवल दिल्ली में
ब किसी भी न्यायालय में नहीं
स राज्य के उच्च न्यायालय में
द अधीनस्थ न्यायालय में

उत्तर. किसी भी न्यायालय में नहीं

15.भारत का तीस्ता नदी जल विवाद किस देश के साथ है-
अ बांग्लादेश
ब पाकिस्तान
स चीन
द भूटान

उत्तर. बांग्लादेश
16.यह किसने कहा है- मजदूरों के लिए खोने को कुछ भी नहीं है बल्कि उनकी जंजीर ही टूटेगी| विजय हेतु संसार उनका है| दुनिया के मजदूरों एक हो जाओ|
अ कार्ल मार्क्स
ब लास्की
स लेनिन
द स्टालिन

उत्तर. कार्ल मार्क्स

17.अधिनायक तंत्र में नैतिकता का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है?
अ व्यक्ति द्वारा
ब शिक्षा संस्थाओं द्वारा
स धार्मिक संस्थाओं द्वारा
द राज्य द्वारा

उत्तर. राज्य द्वारा

18.सकारात्मक स्वतंत्रता का अभिप्राय है?
अ सभी प्रकार के प्रतिबंधों का नहीं होना
ब राष्ट्रीय मुक्ति
स औपनिवेशिक प्रशासन से स्वतंत्रता
द अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों का न होना

उत्तर. अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों का न होना
19.ग्लोबल इकोनामी किसकी रचना है
अ गुडिन
ब वुल्फगेग साक्स
स कैटलिन
द लासवेल

उत्तर. वुल्फगेग साक्स

20.राजनीति विज्ञान शक्ति का विज्ञान है, किसका कथन है-
अ केप्लान
ब डेविड ईस्टन
स लासवेल
द केटलिन

उत्तर. केटलिन

21.संसदीय प्रणाली में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित रहती है?
अ राज्य के प्रधान में
ब सर्वोच्च न्यायालय में
स मंत्रीपरिषद या मंत्रिमंडल में
द संसद में

उत्तर. मंत्रीपरिषद या मंत्रिमंडल में

22.अरस्तु ने दासता के कौन से प्रकार बताये है?
अ स्वाभाविक दासता
ब वैधानिक दासता
स कोई नहीं
द 1 व 2 दोनों

उत्तर. 1 व 2 दोनों
23.थॉमस हॉब्स को मेल्सबरी का महारक्षक किसने कहा है?
अ मैक्सी
ब कोली
स जॉन रॉल्स
द लॉक

उत्तर. कोली

24.न्यायाधीश कानून बनाते हैं और उनको इसका अधिकार भी है- किसका कथन है?
अ जस्टिस हॉलमस
ब मैकाइवर
स रूसो
द लास्की

उत्तर. जस्टिस हॉलमस

25.मैकियावेली के अनुसार शासक की सफलता का रहस्य है-
अ परोपकारीता
ब विधिपरकता
स शक्ति और सुदृढ़ता
द नैतिकता

उत्तर. शक्ति और सुदृढ़ता

26.किस प्रधानमंत्री के समय में दो उपप्रधानमंत्री थे-
अ मोरारजी देसाई
ब चरण सिंह
स इंदिरा गांधी
द जवाहर लाल नेहरू

उत्तर. मोरारजी देसाई

27.राजनीतिक संस्कृति उपागम का प्रमुख गुण है
अ व्यक्ति और समष्टि उपागमो को संयुक्त करना
ब राजनीतिक विज्ञान के विषय क्षेत्र को व्यापक बनाना
स राजनीतिक विकास की विभिन्न दिशाओं को समझने में सहायक
द उपर्युक्त सभी
उत्तर. उपर्युक्त सभी
28.किसका मत है- राज्य विधि का शिशु एवं जनक दोनों है|
अ लास्की
ब मैकाइवर
स ऑस्टिन
द अरस्तु

उत्तर. मैकाइवर
29.राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति विचारार्थ विधेयक सुरक्षित रखने का भारतीय संविधान में अंतर्वेष्ट किस संविधान से लिया गया है?
अ कनाडा के संविधान
ब ऑस्ट्रेलिया के संविधान
स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
द उपरोक्त किसी से भी नहीं

उत्तर. कनाडा के संविधान
30.मैकियावेली ने राज्य को बताया है-
अ देवी संस्था
ब कृत्रिम संस्था
स प्राकृतिक संस्था
द आदर्श संस्था

उत्तर. कृत्रिम संस्था

सभी Video Classes की Link

1st Grade Political Science Model Paper 77 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए जो नियम लागू है किंतु राष्ट्र संघ के लिए नहीं है, वह है-
अ मतेक्य का नियम
ब संविधान शांति संधि का अभिन्न अंग है
स चार्टर में 111 धाराएं हैं
द अधिदेश पद्धति

उत्तर. मतेक्य का नियम
2.निम्नलिखित में से कौन, संसद के दोनों सदनों में से किसी भी सदन का सदस्य हुए बिना, संसद के दोनों सदनों की बैठकों में उपस्थित हो सकता है?
अ भारत का सॉलिसिटर जनरल
ब भारत का उपराष्ट्रपति
स भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
द भारत का महान्यायवादी

उत्तर. भारत का महान्यायवादी
3.सामाजिक न्याय से तात्पर्य है-
अ सभी को समान राजनीतिक अधिकार प्राप्त हो
ब सभी को समान आर्थिक अधिकार प्राप्त हो
स सभी को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हो
द सभी प्रकार के भेदभाव तथा जाति, रंग, धर्म, लिंग आदि पर आधारित सुविधाएं समाप्त हो

उत्तर. सभी प्रकार के भेदभाव तथा जाति, रंग, धर्म, लिंग आदि पर आधारित सुविधाएं समाप्त हो
4.निम्न में से किन रियासतों का विलय भारतीय संघ में सुगमता से नहीं हुआ?
अ जम्मू एवं कश्मीर
ब हैदराबाद
स जूनागढ
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी
5.सीनेट के बारे में सही नहीं है
अ राष्ट्रपति सीनेट का पदेन सभापति होता है
ब सीनेटरो की कार्य अवधि 6 वर्ष है
स सीनेट के एक तिहाई सदस्य प्रति 2 वर्ष के पश्चात सेवानिवृत्त होते हैं
द यह एक स्थाई सदन है

उत्तर. राष्ट्रपति सीनेट का पदेन सभापति होता है
6.आदर्श राज्य को रोमांस का नाम देता है?
अ सेबाइन
ब मैक्सी
स डनिंग
द प्लेटो

उत्तर. डनिंग
7.किसके अनुसार मार्क्सवाद मानववाद का उच्चतम विकास है|
अ जॉन लुईस
ब प्लेटो
स मैक्सी
द मैक्यावली

उत्तर. जॉन लुईस
8.लोहिया के चौखंभा सिद्धांत में शामिल है-
अ गांव
ब मंडल
स प्रांत
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी
9.संविधान के किस अनुच्छेद में मूल कर्तव्यों को जोड़ा गया है?
अ अनुच्छेद 50 में
ब अनुच्छेद 50 क में
स अनुच्छेद 52 में
द अनुच्छेद 53 में
उत्तर. अनुच्छेद 50 क में
10.राजनीतिक संस्कृति-
अ सामान्य संस्कृति का अभिन्न अंग है
ब सामान्य संस्कृति से विपरीत है
स ऐतिहासिक विरासत से अप्रभावित है
द राजनीतिज्ञों की संस्कृति है

उत्तर. सामान्य संस्कृति का अभिन्न अंग है
11.भारत पाक संबंधों को प्रभावित करने वाली समस्याएं क्या है-
अ कश्मीर समस्या
ब सीमा विवाद
स आतंकवादी गतिविधियां
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
12." साम्राज्यवाद जीवन का चीरस्थाई और अक्षुण नियम है|" यह कथन किसका है-
अ मुसोलिनी
ब हिटलर
स स्टालिन
द नेपोलीयन बोनापार्ट

उत्तर. मुसोलिनी
13.दादा भाई नौरोजी के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए-
अ उन्होंने आर्थिक निष्क्रमण सिद्धांत का प्रतिपादन किया
ब उन्होंने पावर्टी एंड अन ब्रिटिश रूल इन इंडिया पुस्तक का लेखन किया
स भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए
द वे ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया कहलाते हैं

उत्तर. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए
14.किसका मत था कि समाजवाद के लिए आवश्यक है कि नागरिक समाज की संस्थाओं में पहुंचकर जनचेतना को बदला जाए|
अ लॉक
ब रूसो
स प्लेटो
द ग्राम्शी

उत्तर. ग्राम्शी

15.वास्तविक कार्यपालिका का अनिश्चित कार्यकाल किस शासन प्रणाली की विशेषता है?
अ अध्यक्षात्मक
ब संसदात्मक
स संघात्मक
द एकात्मक

उत्तर. संसदात्मक
16.यह कथन किसका है, किसी शासन की उत्तमता की जांच करने की सर्वश्रेष्ठ कसौटी उसकी न्याय व्यवस्था की कार्य क्षमता है|
अ गार्नर
ब मुनरो
स लार्ड ब्राइस
द सिजवीक

उत्तर. लार्ड ब्राइस
17.समानता का आशय है
अ विशेषाधिकारों का अभाव
ब व्यक्तित्व के विकास का समान अवसर
स एक वर्ग द्वारा दूसरे वर्ग के शोषण का अभाव
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
18.राजनीतिक व्यवस्था मूल्यों का आधिकारिक आवंटन करती है, किसका कथन है?
अ आमंड का
ब डेविड ईस्टन का
स डायस का
द कैपलान का

उत्तर. डेविड ईस्टन का
19.द लास्ट सिटी किसकी रचना है
अ अर्नहाल्ट
ब टेलर
स माइकल वॉलजर
द ब्रायन बेरी

उत्तर. अर्नहाल्ट

20.विकास को मापने का तरीका क्या है?
अ बैरोमीटर
ब जनसंख्या आंकड़े
स मानव विकास सूचकांक
द सीस्मोग्राफ

उत्तर. मानव विकास सूचकांक

21.निम्न मे से अधिनायकतंत्र के अवगुण है
अ व्यक्ति की उपेक्षा
ब सत्ता का केंद्रीकरण
स क्रांति का भय
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

22.प्लेटो की शिक्षण संस्था का नाम क्या था?
अ लीसीएम
ब अकादमी
स इकलेशिया
द हेलिया

उत्तर. अकादमी

23.राज्यपाल का पद ' गाड़ी के पांचवे पहिए के समान बनकर रह गया, यह किस प्रधानमंत्री काल के लिए कहा जाता है'?
अ शास्त्री युग
ब नेहरू युग
स इंदिरा गांधी युग
द मोरारजी देसाई युग

उत्तर. नेहरू युग
24.समाजवादियों की बाइबिल कौन सा ग्रंथ है-
अ दास कैपिटल
ब कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो
स दी होली फैमिली
द उक्त कोई नहीं

उत्तर. दास कैपिटल

25.निम्नलिखित में से कौन आत्मरक्षा को व्यक्ति का मूल अधिकार मांगता है?
अ मार्क्स
ब रूसो
स होब्स
द लोक

उत्तर. होब्स
26.किसने ' विकास के फंदे' की बात कही है
अ आमंड एवं पावेल
ब डेविड ईस्टन
स लूसीएन पाई
द फैडरिक रिक्स

उत्तर. फैडरिक रिक्स
27.किसको फादर ऑफ़ पोलिटिकल थॉट कहा जाता है?
अ प्लेटो
ब मेंकियावली
स अरस्तु
द लॉक

उत्तर. अरस्तु

28.थॉमस हॉब्स का समझौता था
अ लोगों और लेवियाथन के मध्य
ब समाज और लेवियाथन के मध्य
स नेतृत्व कर्ता और लेवियाथन के बीच
द उन लोगों के बीच, जो प्राकृत अवस्था में रह रहे थे
उत्तर. उन लोगों के बीच, जो प्राकृत अवस्था में रह रहे थे

29.किसका मत है कि बेंथम का राज्य एक नकारात्मक राज्य है-
अ सी एल वेपर
ब मैक्सी
स प्लेटो
द सेबाइन

उत्तर. सी एल वेपर
30.निम्न में से संघीय शासन व्यवस्था के गुण हैं-
अ राष्ट्रीय एकता व स्थानीय स्वायत्तता
ब समय और धन की बचत
स विशाल राज्यों के लिए उपयुक्त
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी

सभी Video Classes की Link

1st Grade Political Science Model Paper 76 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.संविधान के किस भाग में केंद्र राज्य संबंधों का वर्णन किया गया है?
अ भाग 11
ब भाग 12
स भाग 11 एवं भाग 12
द भाग 10

उत्तर. भाग 11 एवं भाग 12
2.निम्न में से राजस्थान के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री थे?
अ हीरालाल शास्त्री
ब मोहनलाल सुखाड़िया
स हरिदेव जोशी
द टीकाराम पालीवाल

उत्तर. हीरालाल शास्त्री

3.रोमन लोग राज्य के लिए किस शब्द का प्रयोग करते थे?
अ सीवितास
ब रिपब्लिका
स स्टेटो
द 1 और 2 दोनों

उत्तर. 1 और 2 दोनों
4.राज्यपाल विधानसभा में कितने एंग्लो इंडियन सदस्य मनोनीत करता है?
अ 1
ब 2
स 3
द 4

उत्तर. 1
5.यह मानव स्वभाव है कि जो व्यक्ति अपनी आजीविका की दृष्टि से शक्ति संपन्न है, उनके पास संकल्प की शक्ति का भी बड़ा बल होता है- किसका कथन है?
अ हैमिल्टन
ब मनु
स अगस्टाइन
द थॉमस एक्विनास

उत्तर. हैमिल्टन
6."कर्तव्यों के उचित क्रम निर्धारण का नाम नागरिकता है|"
अ लास्की
ब विलियम बोयड
स लार्ड ब्राइस
द गार्नर

उत्तर. विलियम बोयड
7.भारत में किस प्रकार की नागरिकता है?
अ इकहरी नागरिकता
ब दोहरी नागरिकता
स तीहरी नागरिकता
द इनमे से कोई नहीं

उत्तर. इकहरी नागरिकता

8.निम्न में से कौन सा नगर निकाय का एक प्रकार है-
अ नगर पंचायत
ब नगर परिषद
स नगर निगम
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी


9.राजनीतिक दल के प्रमुख तत्व है-
अ संगठन
ब सामान्य सिद्धांतों में एक एकमत
स सरकार का निर्माण
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

10.कंपैरेटिव पॉलिटिक्स -ए डेवलपमेंट अप्रोच पुस्तक के लेखक कौन है?
अ केप्लान
ब डेविड ईस्टन
स आलमंड एवं पावेल
द डायस

उत्तर. आलमंड एवं पावेल
11.कौटिल्य का राज्य है-
अ सर्व सत्तावादी
ब लोक कल्याणकारी
स आदर्शवादी
द उदारवादी

उत्तर. लोक कल्याणकारी

12.भारत में पंथ निरपेक्षता को सुनिश्चित करता है-
अ प्रस्तावना
ब धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
स शिक्षा एवं संस्कृति संबंधी अधिकार
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

13.केवल शिक्षक लोगों को ही मताधिकार मिलना चाहिए, इस विचार के समर्थक थे
अ नेहरू
ब लास्की
स जे एस मिल
द वुड्रो विल्सन

उत्तर. जे एस मिल
14.निम्न मे से अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली के गुण हैं
अ शासन में कार्यकुशलता
ब प्रशासनिक एकता
स दलबंदी की बुराइयां अत्यधिक कम
द उपरोक्त सभी
उत्तर. उपरोक्त सभी


15.दबाव समूह को तृतीय सदन, गुमनाम साम्राज्य, सहायक शासन किसने कहा है?
अ मैकनीन
ब फाइनर
स हॉब्स
द रूसो

उत्तर. फाइनर
16.रिपब्लिक का राज्य ही ऐसा राज्य है जिसका कहीं अस्तित्व ही नहीं है, किसका कथन है?
अ मैक्सी
ब सेबाइन
स बार्कर
द अरस्तु

उत्तर. बार्कर
17.किसकी विचारधारा व्यक्तिवाद, समाजवाद, निरंकुशतावाद और लोकतंत्र से संबंधित है?
अ लॉक
ब मेकियावेली
स वाहन
द रूसो

उत्तर. रूसो

18.नेहरू के अंतरराष्ट्रीय वाद का आधार था-
अ धर्म
ब अहिंसा
स राष्ट्रवाद
द समाजवाद

उत्तर. राष्ट्रवाद
19." हम संविधान के अंतर्गत है, किंतु संविधान वही है जो न्यायाधीश कहते हैं|" अमेरिकी संविधान के अलावा किस देश के संविधान पर उक्त बात लागू होती है?
अ ब्रिटेन
ब भारत
स सोवियत रूस
द स्विट्ज़रलैंड

उत्तर. भारत
20.डेविड ईस्टन द्वारा दी गई व्यवहारवाद की विशेषताएं हैं-
अ नियमितताएं
ब सत्यापन
स तकनीक
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी

21.किस का मत है कि " राष्ट्रीय हित विदेश नीति की कुंजी है|"
अ वुड्रो विल्सन का
ब फ्रेंकल का
स मार्टेन केप्लान
द कोई नहीं

उत्तर. फ्रेंकल का

22.न्यू साइन्स ऑफ पॉलिटिक्स ऑर्डर एंड हिस्ट्री किसकी रचना है-
अ लियो स्ट्रॉस
ब रोबर्ट नोजिक
स एरिक वोगोलिन
द जोविनेल

उत्तर. एरिक वोगोलिन

23.भारत में विकास के लिए कौन सा मॉडल चुना गया है?
अ निजी संगठनों को
ब स्वैच्छिक संगठनों को
स सरकारी योजनाओं को
द पंचवर्षीय योजनाओं को

उत्तर. पंचवर्षीय योजनाओं को

24.ऐसे एकमात्र प्रधानमंत्री कौन थे जिन्होंने लोकसभा का कभी सामना नहीं किया?
अ इंदिरा गांधी
ब चरण सिंह
स जगजीवन राम
द गुलजारीलाल नंदा

उत्तर. चरण सिंह
25.ऐसे एकमात्र प्रधानमंत्री जिन्होंने लाल किले पर कभी तिरंगा नहीं फहराया?
अ मोरारजी देसाई
ब अटल बिहारी वाजपेई
स चरण सिंह
द चंद्रशेखर

उत्तर. चंद्रशेखर
26.वैधानिक तथा राजनीतिक संप्रभुता के मध्य विभेदीकरण किसके द्वारा किया गया?
अ जॉन ऑस्टिन
ब जॉन लॉक
स हेराल्ड लास्की
द गिलक्रिस्ट
उत्तर. हेराल्ड लास्की
27.कौन सा वक्तव्य गलत है?
अ राजनीतिक संस्कृति राजनीतिक समाजीकरण के माध्यम से हस्तांतरित होती है
ब राजनीतिक संस्कृति सामान्य संस्कृति व्यवस्था का भाग है
स विकासशील राज्यों में हर एक की राजनीतिक संस्कृति मे भिन्नता पाई जाती है
द विकसित समाजों में भी राजनीतिक संस्कृति समरूप नहीं होती

उत्तर. विकसित समाजों में भी राजनीतिक संस्कृति समरूप नहीं होती

28.अन्वेषण का औजार किसे कहते हैं?
अ ईस्टन के व्यवस्था सिद्धांत को
ब आमन्ड के संरचनात्मक मॉडल को
स आधुनिक सिद्धांत को
द यथार्थवादी सिद्धांत को

उत्तर. आमन्ड के संरचनात्मक मॉडल को
29.प्रधान्य का सिद्धांत किसने दिया
अ माओ
ब ग्राम्शी
स रूसो
द स्टालिन

उत्तर. ग्राम्शी

30.किसके अनुसार अरस्तु ने प्लेटो के द्वितीय सर्वोत्तम राज्य का अनुसरण किया है?
अ मैक्सी
ब लोक
स बार्कर
द सिसरो

उत्तर. बार्कर

सभी Video Classes की Link