1st Grade Political Science Model Paper 78 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.भारतीय संविधान के कौन से अनुच्छेद में अवशिष्ट शक्तियों का उल्लेख है?
अ अनुच्छेद 248
ब अनुच्छेद 249
स अनुच्छेद 243
द अनुच्छेद 251

उत्तर. अनुच्छेद 248
2.राज्य के लिए सर्वप्रथम स्टेटो शब्द का प्रयोग किसने किया था?
अ बोंदा
ब हॉब्स
स मैक्यावली
द रूसो

उत्तर. मेकियावेली
3.जस्टिस शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?
अ justia
ब just
स ju
द उक्त कोई नहीं

उत्तर. justia

4.निम्न में से कौन सा नागरिकता का रूप है-
अ जन्मजात
ब देशीयकरण
स अ व ब दोनों
द कोई नहीं

उत्तर. अ व ब दोनों

5.निम्न में से स्थानीय शासन का महत्व है-
अ प्रजातंत्र के लिए
ब राजनीतिक शिक्षण के लिए
स नागरिकों के बहुमुखी विकास हेतु
द उपरोक्त सभी


उत्तर. उपरोक्त सभी
6.निम्न में से उप राष्ट्रपति के रूप में सबसे छोटा कार्यकाल किसका रहा है?
अ राधाकृष्णन
ब वी वी गिरी
स शंकर दयाल शर्मा
द हामिद अंसारी

उत्तर. वी वी गिरी

7.राजनीतिक विकास की अवधारणा का जन्म माना जाता है-
अ 1963 में आमंड की अध्यक्षता में गठित समिति से
ब डेविड ईस्टन के भाषण से
स लूसीयन पाई की अध्यक्षता में गठित समिति से
द माइनर विनर की समिति से

उत्तर. 1963 में आमंड की अध्यक्षता में गठित समिति से

8.कौटिल्य के अर्थशास्त्र का प्रधान विषय है-
अ दर्शन
ब अर्थशास्त्र
स राजनीति
द प्रशासन या शासन कला

उत्तर. प्रशासन या शासन कला


9.अधिकार वे बाहय शर्तें हैं जो मनुष्य के आंतरिक विकास के लिए आवश्यक है| यह कथन किसका है?
अ हिगल
ब ग्रीन
स लास्की
द बोसाके

उत्तर. ग्रीन
10.निम्न में से एकात्मक शासन व्यवस्था के दोष है
अ केंद्रीय सरकार की निरंकुशता का भय
ब स्थानीय पहल का दमन
स नौकरशाही को प्रोत्साहन
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी
11.दबाव समूह की अवधारणा किसकी देन है?
अ बहुलवादियो
ब नाजीवादियो
स फासीवादियो
द एकलवादियों

उत्तर. बहुलवादियो


12.किसने प्लेटो के साम्यवाद को अर्द्ध साम्यवाद की संज्ञा दी है?
अ अरस्तु
ब गांधी
स नाटोर्प
द मैक्सी

उत्तर. नाटोर्प
13.भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य किस देश की प्रेरणा से ग्रहण किए गए हैं?
अ अमेरिका
ब पूर्व सोवियत संघ
स ब्रिटेन
द कनाडा

उत्तर. पूर्व सोवियत संघ
14.सेवानिवृत्ति के बाद सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश वकालत कर सकता है?
अ केवल दिल्ली में
ब किसी भी न्यायालय में नहीं
स राज्य के उच्च न्यायालय में
द अधीनस्थ न्यायालय में

उत्तर. किसी भी न्यायालय में नहीं

15.भारत का तीस्ता नदी जल विवाद किस देश के साथ है-
अ बांग्लादेश
ब पाकिस्तान
स चीन
द भूटान

उत्तर. बांग्लादेश
16.यह किसने कहा है- मजदूरों के लिए खोने को कुछ भी नहीं है बल्कि उनकी जंजीर ही टूटेगी| विजय हेतु संसार उनका है| दुनिया के मजदूरों एक हो जाओ|
अ कार्ल मार्क्स
ब लास्की
स लेनिन
द स्टालिन

उत्तर. कार्ल मार्क्स

17.अधिनायक तंत्र में नैतिकता का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है?
अ व्यक्ति द्वारा
ब शिक्षा संस्थाओं द्वारा
स धार्मिक संस्थाओं द्वारा
द राज्य द्वारा

उत्तर. राज्य द्वारा

18.सकारात्मक स्वतंत्रता का अभिप्राय है?
अ सभी प्रकार के प्रतिबंधों का नहीं होना
ब राष्ट्रीय मुक्ति
स औपनिवेशिक प्रशासन से स्वतंत्रता
द अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों का न होना

उत्तर. अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों का न होना
19.ग्लोबल इकोनामी किसकी रचना है
अ गुडिन
ब वुल्फगेग साक्स
स कैटलिन
द लासवेल

उत्तर. वुल्फगेग साक्स

20.राजनीति विज्ञान शक्ति का विज्ञान है, किसका कथन है-
अ केप्लान
ब डेविड ईस्टन
स लासवेल
द केटलिन

उत्तर. केटलिन

21.संसदीय प्रणाली में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित रहती है?
अ राज्य के प्रधान में
ब सर्वोच्च न्यायालय में
स मंत्रीपरिषद या मंत्रिमंडल में
द संसद में

उत्तर. मंत्रीपरिषद या मंत्रिमंडल में

22.अरस्तु ने दासता के कौन से प्रकार बताये है?
अ स्वाभाविक दासता
ब वैधानिक दासता
स कोई नहीं
द 1 व 2 दोनों

उत्तर. 1 व 2 दोनों
23.थॉमस हॉब्स को मेल्सबरी का महारक्षक किसने कहा है?
अ मैक्सी
ब कोली
स जॉन रॉल्स
द लॉक

उत्तर. कोली

24.न्यायाधीश कानून बनाते हैं और उनको इसका अधिकार भी है- किसका कथन है?
अ जस्टिस हॉलमस
ब मैकाइवर
स रूसो
द लास्की

उत्तर. जस्टिस हॉलमस

25.मैकियावेली के अनुसार शासक की सफलता का रहस्य है-
अ परोपकारीता
ब विधिपरकता
स शक्ति और सुदृढ़ता
द नैतिकता

उत्तर. शक्ति और सुदृढ़ता

26.किस प्रधानमंत्री के समय में दो उपप्रधानमंत्री थे-
अ मोरारजी देसाई
ब चरण सिंह
स इंदिरा गांधी
द जवाहर लाल नेहरू

उत्तर. मोरारजी देसाई

27.राजनीतिक संस्कृति उपागम का प्रमुख गुण है
अ व्यक्ति और समष्टि उपागमो को संयुक्त करना
ब राजनीतिक विज्ञान के विषय क्षेत्र को व्यापक बनाना
स राजनीतिक विकास की विभिन्न दिशाओं को समझने में सहायक
द उपर्युक्त सभी
उत्तर. उपर्युक्त सभी
28.किसका मत है- राज्य विधि का शिशु एवं जनक दोनों है|
अ लास्की
ब मैकाइवर
स ऑस्टिन
द अरस्तु

उत्तर. मैकाइवर
29.राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति विचारार्थ विधेयक सुरक्षित रखने का भारतीय संविधान में अंतर्वेष्ट किस संविधान से लिया गया है?
अ कनाडा के संविधान
ब ऑस्ट्रेलिया के संविधान
स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
द उपरोक्त किसी से भी नहीं

उत्तर. कनाडा के संविधान
30.मैकियावेली ने राज्य को बताया है-
अ देवी संस्था
ब कृत्रिम संस्था
स प्राकृतिक संस्था
द आदर्श संस्था

उत्तर. कृत्रिम संस्था

सभी Video Classes की Link

अगर आप यह 1st grade political science model paper में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF

Related Posts:

  • 1st Grade Political Science Model Paper 58 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 59 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 57 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 56 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 55 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More