1st Grade Political Science Model Paper 83 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.किसका कथन है-“व्याख्यात्मक और मानकीय कार्य राजनीतिक सिद्धांत की विशेषताएं है”
अ लासवेल
ब सेबाइन
स रूसो
द हन्ना आरेन्ट

उत्तर. हन्ना आरेन्ट
2.अमेरिकी राष्ट्रपति पद ग्रहण करता है-
अ 20 जनवरी को
ब 4 मार्च को
स 16 जून को
द 23 नवंबर को

उत्तर. 20 जनवरी को
3.मार्गेन्थो के यथार्थवादी सिद्धांत की आलोचना करने वाले राजनैतिक विशेषज्ञ हैं-
अ रॉबर्ट टक्कर
ब बेनोपसार मैन
स हाफमैन
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी
4.लोकसभा सचिवालय प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में आता है-
अ लोकसभा के अध्यक्ष के
ब संसदीय कार्य मंत्रालय के
स प्रधानमंत्री कार्यालय के
द गृह मंत्रालय के

उत्तर. लोकसभा के अध्यक्ष के
5.भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य किस संविधान संशोधन के बाद जोड़े गए?
अ 42 वें संशोधन
ब 44 वें संशोधन
स 52 वें संशोधन
द 61 वें संशोधन
उत्तर. 42 वें संशोधन
6.निम्न में से किस एक निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने अधिकथित किया है कि एक नागरिक को किसी लोक प्राधिकारी के मनमाना या अनुचित कार्यवाही के कारण हानी या क्षति होने पर मुआवजा दिया जाएगा|
अ मेनका गांधी बनाम भारत संघ
ब इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ
स सामान्य हित बनाम भारत संघ
द बंधुआ मुक्ति मोर्चा बनाम भारत संघ

उत्तर. सामान्य हित बनाम भारत संघ
7.अधिकार है
अ राज्य द्वारा व्यक्ति के मार्ग का अवरोधक
ब राज्य के लिए बोझ
स राज्य प्रदत परिस्थितियों और अवसर
द उक्त कोई नहीं

उत्तर. राज्य प्रदत परिस्थितियों और अवसर
8.बेंथम के अनुसार परमार्थ का आधार है-
अ भय ब नैतिकता
स धर्म द उपयोगिता

उत्तर. उपयोगिता
9.एक सदनात्मक व्यवस्थापिका निम्न में से किस देश में है?
अ पुर्तगाल
ब ग्रीस
स चीन, भारत के कुछ राज्यों में
द उक्त सभी में

उत्तर. उक्त सभी में

10.क्या कूड़ा ढोने वाले और क्या राजनीति शास्त्र के गंभीर अध्येयता, सभी इन दबाव समूहों को घटिया व हेय दृष्टि से देखते थे| किस का मत है
अ कार्ल जे फ़्रेडरिक
ब गार्नर
स लीकॉक
द बार्कर

उत्तर. कार्ल जे फ़्रेडरिक

11.शैतान का शागिर्द और तानाशाह का उस्ताद किसे कहा जाता है?
अ अरस्तु
ब सुकरात
स लॉक
द मैकियावेली

उत्तर. मैकियावेली
12.किसका कथन है रूसो के लिए सार्वभौमिकता मात्र कानूनी चीज नहीं बल्कि सभी गुणों व स्वतंत्रता का कुल योग है|
अ अरस्तु
ब मैक्सी
स निसबेट
द लॉक
उत्तर. निसबेट

13."विज्ञान तथा कला की प्रगति ने नैतिकता को भ्रष्ट करने में योग दिया है अथवा उसकी विशुद्धि करने में " इस निबंध पर प्रथम पुरस्कार किसको मिला था?
अ मैक्यावली
ब रूसो
स थॉमस हॉब्स
द लॉक

उत्तर. रूसो
14.किसके अनुसार बल एक नवीन समाज को जन्म देने वाले प्रत्येक पुराने समाज की दाई है|
अ मार्क्स
ब लॉक
स रूसो
द मैक्सी

उत्तर. मार्क्स
15.‘ए फ्रेमवर्क फॉर पॉलीटिकल एनालिसिस' पुस्तक किसकी है?
अ आमंड की
ब केपलान की
स डेविड ईस्टन की
द डायस की

उत्तर. डेविड ईस्टन की

16.आमंड ने राजनीतिक व्यवस्था की निम्न में से विशेषता बताई है?
अ राजनीतिक व्यवस्थाओं की सार्वभौमिकता
ब राजनीतिक संरचनाओ की सार्वभौमिकता
स राजनीतिक कार्यों की सार्वभौमिकता
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
17.ए थ्योरी ऑफ जस्टिस किसकी रचना है-
अ रॉबर्ट नोजिक
ब जॉन रोल्स
स लासवेल
द केटलिन

उत्तर. जॉन रोल्स


18.राजनीति विकास लोकतंत्र का पर्याय है, किसका कथन है
अ रोस्टोव
ब काल डाईच
स रिक्स
द आमंड व कोलमैन

उत्तर. आमंड व कोलमैन
19.व्यापक संदर्भ में सामाजिक न्याय का सिद्धांत किसने दिया?
अ रोल्स
ब मिल
स बार्कर
द प्लेटो

उत्तर. रोल्स
20.किस पुस्तक में कार्ल मार्क्स ने इस कथन का उल्लेख किया है- ' दार्शनिकों ने विभिन्न तरीकों से दुनिया की व्याख्या की है जबकि सवाल इसे बदलने का है|'
अ कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो
ब थीसिस ऑन फायरबाख
स दास कैपिटल
द पॉवर्टी ऑफ फिलॉसफी

उत्तर.थिसिस ऑन फायरबाख

21.शक्ति पृथक्करण से तात्पर्य है-
अ सरकार के अंगो का स्वतंत्र एवं सर्वोच्च बना रहना
ब सरकार के अंगो का एक-दूसरे के कार्यों को करना
स सरकार के अंगो का केंद्रीकरण पाया जाना
द सरकार के अंगो का एक-दूसरे के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करना

उत्तर. सरकार के अंगो का स्वतंत्र एवं सर्वोच्च बना रहना

22.निम्न में से कौन सा अनुच्छेद पंचायतों से संबंध है?
अ अनुच्छेद 253
ब अनुच्छेद 263
स अनुच्छेद 273
द अनुच्छेद 243

उत्तर. अनुच्छेद 243

23.भारतीय संविधान के निम्न में से संघात्मक लक्षण है?
अ संविधान की सर्वोच्चता
ब लिखित संविधान
स शक्तियो का विभाजन
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी

24.अरस्तु ने एथिक्स में दो अन्य प्रकार के न्याय की भी चर्चा की है, वह है?
अ सुधारात्मक एवं वितरणत्मक न्याय
ब निरपेक्ष व राजनीतिक न्याय
स सुधारात्मक व निरपेक्ष न्याय
द वितरणत्मक व राजनीतिक न्याय

उत्तर. निरपेक्ष व राजनीतिक न्याय

25.NAM के संस्थापक व्यक्ति कौन है?
अ नेहरू
ब नासिर
स टीटो
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

26.यथार्थवादी सिद्धांत की झलक निम्न में से किस के विचारों में मिलती है?
अ कौटिल्य
ब मैकियावेली
स थॉमस हॉब्स
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
27.लोकतंत्र की ओर आकर्षित होने वाले समाज के केवल दो वर्ग हैं अपराधी अथवा पागल| यह कथन किसका है?
अ हेनरी मेंन
ब फेगेट
स हर्नशा
द एच जी बेल्स

उत्तर. हर्नशा

28.निम्नलिखित समाप्ति के प्रकारो मे से किस प्रकार की समाप्ति का निर्णय लोकसभा का अध्यक्ष करता है-
अ सामान्य समाप्ति
ब गिलोटिन
स उपखंडीय समाप्ति
द कंगारू (समाप्ति)

उत्तर. सामान्य समाप्ति
29.स्नाइडर, बर्क और सपिन ने निर्णय निर्माण के कितने तत्व बताएं हैं?
अ एक तत्व
ब दो तत्व
स तीन तत्व
द चार तत्व

उत्तर. दो तत्व
30.बेवरिज रिपोर्ट में निम्न में से कौन सी बुराइयों के अंत करने की बात कही गई थी ?
अ अभाव, रोग
ब अभाव, रोग, अज्ञान
स रोग, अज्ञान
द अभाव, रोग, अज्ञान, दरिद्रता और बेकारी

उत्तर. अभाव, रोग, अज्ञान, दरिद्रता और बेकारी

 सभी Video Classes की Link

अगर आप यह 1st grade political science model paper में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF

Related Posts:

  • 1st Grade Political Science Model Paper 15 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 13 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 11 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 12 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 14 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More