1st Grade Political Science Notes जॉन लॉक in Hindi

जॉन लॉक

अगर आप यह 1st grade political science notes hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

जन्म- इंग्लैंड में सोमरसेेट गांव (1632 )

रचनाएं- ए लेटर कंसर्निंग टोलरेशन 1689
टु ट्रीटीज ऑन सिविल गवर्नमेंट 1689
एस्से ऑन हुमन अंडरस्टैंडिंग 1690
सेकंड लेटर कंसर्निंग टॉलरेशन 1690
थर्ड लेटर कंसर्निंग टोलरेशन 1692
सम थॉट कंसर्निंग एजुकेशन 1693

लॉक के समय महत्वपूर्ण घटना थी- गौरवपूर्ण क्रांति 1688, इस क्रांति में बिना रक्तपात के सत्ता में परिवर्तन हो गया था इस प्रकार लॉक के विचार इसी क्रांति से प्रभावित थे|

एग्लस- " लॉक गौरवपूर्ण क्रांति की संतान था"


लॉक के विचार

1. मानव स्वभाव संबंधी विचार- सहयोगी, सामाजिक, शांति प्रिय, नैतिक, सहयोगी,
प्रेम, दया, अच्छा प्राणी, सद्गुणी
( एस्से ऑन हुमन अंडरस्टैंडिंग)

( लॉक फिल्मर के विचारों का खंडन करते हैं क्योंकि फिल्मर राजा के देवीय अधिकार के समर्थक थे, फिल्मर के अनुसार एडम के निर्माण के बाद ईश्वर ने उसे परिवार, धरती, उसकी वस्तुओं पर अधिकार दिया| एडम प्रथम राजा था और प्रथम पिता भी और बाद के शासकों ने उसी से अधिकार ग्रहण किए, फिल्म समझौता वादी के आलोचक थे| लॉक पितृसत्तात्मक और दैवीय सिद्धांत का खंडन करता है उनके अनुसार ईश्वर ने एडम को उचित सत्ता नहीं दी)

2. प्राकृतिक अवस्था संबंधी विचार-
प्राकृतिक अवस्था सद्भावना, आपसी सहयोग, शांति सुरक्षा की अवस्था है| प्राकृतिकअवस्था सामाजिक किंतु प्राक राजनीतिक थी अर्थात प्राकृतिक अवस्था में समाज तो था लेकिन राज्य नहीं था|
व्यवस्थित विधान की कमी, न्यायाधीश का अभाव, दंड शक्ति का न होना|
प्राकृतिक अवस्था को सामाजिक जीवन में उतारने के लिए सत्ता की आवश्यकता होती है अतः जनता समझौते के द्वारा समाज व राज्य की स्थापना करना चाहती है|
लियो स्ट्रॉस और रिचर्ड कॉक्स- लॉक का सिद्धांत मनुष्य की प्रकृति के बारे में होब्स के विचारों का ही अपेक्षाकृत ग्राह्य मधुर भाषा में पुन: कथन है|

3. प्राकृतिक अधिकार- जीवन, स्वतंत्रता, संपत्ति

4. सामाजिक समझौते संबंधी विचार-
"टु ट्रीटिज ऑन सिविल गवर्नमेंट" सामाजिक समझौता तीन कमियों के कारण हुआ ( विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका का न होना)
सभी मनुष्य एक जगह इकट्ठे होते हैं और दो समझौते करते हैं
पहला समझौता- राज्य की स्थापना ( स्थाई)
दूसरा समझौता- सरकार की स्थापना ( अस्थाई)

सारी शक्तियां सरकार व राज्य को नहीं सौंपी गई, प्राकृतिक अधिकार अपने पास रखे गए| लॉक में जीवन, स्वतंत्रता व संपत्ति के अधिकार को प्राकृतिक माना है, इन की अवहेलना करने पर व्यक्ति राज्य के विरुद्ध विद्रोह कर सकता है| लॉक के अनुसार सरकार का प्रमुख कार्य व्यक्ति के 3 प्राकृतिक अधिकारों की रक्षा करना है| लॉक संवैधानिक कानून का समर्थन करता है|
लॉक नागरिकों को क्रांति का आधिकार देता है|

लॉक - "सरकार जनता के प्रति उत्तरदाई ट्रस्ट है" |

5. संपत्ति संबंधी विचार- व्यक्ति को तीन प्रकार के अधिकार प्राप्त जीवन, स्वतंत्रता, संपत्ति| इनमें सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति का अधिकार है|
" संपत्ति श्रम का फल है" अर्थात लॉक के अनुसार जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक संपत्ति को श्रम द्वारा उपयोगी बना लेता है तो वह निजी संपत्ति बन जाती है|
मेकफ़र्सन- लॉक ने केवल संपत्ति की असमानता के अधिकार को उचित ठहराता है बल्कि यह व्यक्ति द्वारा असीम संपत्ति रखने का भी समर्थन करता है|

जॉन लॉक को उदारवाद का जनक कहा जाता है क्योंकि इनके चिंतन में अनेक उदारवादी तत्व दिखाई देते हैं जैसे- 3 प्राकृतिक अधिकार, सरकार ट्रस्ट है, क्रांति का अधिकार, सरकार के तीन अंगों की स्थापना, मानव सकारात्मक प्राणी है|

महत्वपूर्ण तथ्य

1. वुड ने लॉक को कृषि पूंजीवाद का प्रवक्ता माना है|

2. मैकफेर्सन- लॉक के संपत्ति संबंधी विचार में वेतन दास्तां पाई जाती है|

3. लॉक ने राज्य व सरकार के मध्य अंतर किया है|

4. लॉक ने बार-बार ट्रस्ट शब्द का प्रयोग किया है न कि समझौते शब्द का|

5. लॉक विद्रोह के पवित्र अधिकार में विश्वास करता है|

6. लॉक को क्रांतियों का प्रतिपादन करने वाला दार्शनिक भी कहा जाता है|

7. मैक्सी- लॉक ने व्यक्तिवाद को अजेय राजनतिक तथ्य बनाया है|

8. प्लेमेनात्ज- लॉक हमारे युग के महान उदारवादीयों में प्रथम है|

9. लास्की कहता है कि लॉक के प्रश्न आज भी हमारे सामने प्रश्न है|

सभी Video Classes की Link

अगर आप यह 1st grade political science notes hindi में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF

Related Posts:

  • 1st Grade Political Science Model Paper 91 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 89 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 90 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 88 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 92 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More