1st Grade Political Science Model Paper 74 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.भारतीय संदर्भ में संप्रदायवाद का तात्पर्य है-
अ समुदाय की सेवा आदर्श ढंग से करना
ब राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक पहचान का प्रयोग
स न्रजातीय भावनाओं से जुड़े हुए लोगों का समूह
द अन्य समुदायों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाना

उत्तर. राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक पहचान का प्रयोग

2.अनुच्छेद 356 को सुरक्षा कपाट किसने कहा है-
अ बी आर अंबेडकर ने
ब राजेंद्र प्रसाद ने
स जवाहरलाल नेहरू ने
द सरदार पटेल ने

उत्तर. बी आर अंबेडकर ने

3.राष्ट्रपति पर महाभियोग कब चलाया जा सकता है-
अ संविधान के अनुरूप कार्य करने पर
ब संविधान का अतिक्रमण करने पर
स विदेश यात्रा करने पर
द जनता का कल्याण कार्य न करने पर

उत्तर. संविधान का अतिक्रमण करने पर

4.प्लेटो की अध्ययन पद्धति क्या थी?
अ निगमनात्मक ब आगमनात्मक
स कोई नहीं द दोनों

उत्तर. निगमनात्मक
5.नागरिकों को कार्य का अधिकार है| उसे जीवित रहने के साधनों की पहुंच के बाहर छोड़ने का अभिप्राय है उसे उस चीज से वंचित करना जिसमें उसे अपने व्यक्तित्व की उपलब्धि संभव है| यह कथन किसका है?
अ बार्कर
ब एंजेल्स
स लेनिन
द लास्की

उत्तर. लास्की

6.भारतीय संविधान सभा एक प्रतिनिध्यात्मक संस्थान नहीं था| इस आक्षेप का कारण था-
अ संविधान सभा का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं हुआ
ब संविधान सभा का गठन मंत्रिमंडल मिशन योजना के आधार पर किया गया
स संविधान सभा में कांग्रेस का बहुमत था
द संविधान सभा के अधिकांश सदस्य हिंदू थे

उत्तर. संविधान सभा का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं हुआ
7.ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म क्या है?
अ अमेरिका द्वारा इराक पर किया गया आक्रमण
ब इसे प्रथम खाड़ी युद्ध भी कहा जाता है
स इसमें 34 देशों की मिली-जुली सेना थी
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
8.निम्न में से राष्ट्रहित की विशेषता है-
अ विदेश नीति निर्माण में सहायक
ब राष्ट्रीय हित राष्ट्र के लक्ष्यो का ऐसा समूह है जो एक ही समय में व्यापक भी होते हैं, दीर्घकालीन भी तथा सतत भी
स इसमें राष्ट्र की सुरक्षा, स्वतंत्रता, एकीकरण की स्थापना आदि तत्व शामिल हैं
द उपर्युक्त सभी

उत्तर. उपर्युक्त सभी

9.प्राकृतिक अधिकारों कि निम्न में से किसने आलोचना की है?
अ बेंथम
ब एंडमंड बर्क
स गिलक्राइस्ट
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
10.मंत्रिमंडल की तानाशाही ने संसद की शक्ति तथा सम्मान को बहुत कम कर दिया है, यह कथन किसका है?
अ हेबर्ट का
ब एलेन बॉल का
स रेम्जेम्योर का
द ला पालोम्बरा का

उत्तर. रेम्जेम्योर का
11.प्रजातंत्र काले रक्षकों का कुलीन तंत्र है, यह कथन है?
अ लार्ड ब्राइस का
ब गेटेल का
स फोगट का
द टेलीरेंट का

उत्तर. टेलीरेंट का
12.अरस्तु ने न्याय का सिद्धांत अपनी किस कृति में दिया है?
अ पॉलिटिक्स ब ऑन दी सोल
स कॉन्स्टिट्यूशन द एथिक्स

उत्तर. ऑन दी सोल
13.अंतराज्यीय परिषद का गठन कौन से अनुच्छेद के तहत किया गया है?
अ अनुच्छेद 264
ब अनुच्छेद 263
स अनुच्छेद 261
द अनुच्छेद 265

उत्तर. अनुच्छेद 263
14.कौन कहता है कि लॉक के प्रश्न आज भी हमारे सामने प्रश्न है|
अ मैक्सी
ब प्लेटो
स अरस्तु
द लास्की

उत्तर. लास्की

15.कौन राजनीति को संघर्ष के रूप में देखते हैं?
अ मार्गेनथो
बकैटलिन
स लासवेल
द उपरोक्त सभी

उत्तर. उपरोक्त सभी

16.निम्न में से कौन सा तत्व विकास में योगदान नहीं करता है?
अ समयबद्ध चुनाव
ब राष्ट्रीय संसाधनों की बहुलता
स संस्थाओ का विशेषीकरण
द तकनीकी स्तर

उत्तर. समयबद्ध चुनाव
17.निम्न में से एकात्मक शासन व्यवस्था के लक्षण हैं
अ इकहरी नागरिकता
ब संविधान द्वारा शक्तियों का विभाजन नहीं
स स्थानीय सरकारों की केंद्र पर निर्भरता
द उपरोक्त सभी
उत्तर. उपरोक्त सभी
18.लोकतंत्रात्मक शासन दलीय शासन का ही दूसरा नाम है, किसका कथन है?
अ अरस्तु
ब मुनरो
स न्यूमैन
द लार्ड ब्राइस

उत्तर. मुनरो
19.लेवियाथन किसकी कृति है?
अ रूसो
ब लॉक
स मैकियावेली
द थॉमस हॉब्स

उत्तर. थॉमस हॉब्स
20.निम्न में से मुक्त व्यापारियों का पिता किसे कहा जाता है?
अ बेंथम
ब लॉक
स रूसो
द कार्ल मार्क्स

उत्तर. बेंथम
21.निम्न में से किसने मिल के ऑन लिबर्टी लेख को उदारवाद की सबसे महान घोषणा कहां है|
अ जॉर्डन
ब ई मैकडोनाल्ड
स मैक्सी
द सेबाइन

उत्तर. ई मैकडोनाल्ड
22.निम्न में से कौन सी शक्ति भारत के राष्ट्रपति को नहीं है-
अ लोकसभा सदस्यों की नियुक्ति और पदच्युति
ब राजदूतों की नियुक्ति और पदच्युति
स लोकसभा भंग करना
द संकट काल की घोषणा

उत्तर. लोकसभा सदस्यों की नियुक्ति और पदच्युति
23.यथार्थवाद की निम्न में से क्या विशेषताएं हैं?
अ राष्ट्रीय हित को सर्वाधिक महत्व
ब यह राज्य केंद्रित विचारधारा है
स शक्ति के लिए संघर्ष अंतरराष्ट्रीय राजनीति का विषय है
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
24.यह कथन किसका है- अगर मार्गेन्थो की बात मान ली जाए, तो इतिहास में हिंसा व शोर शराबो के अतिरिक्त कुछ नहीं बचेगा|
अ स्टैनली हॉफमैन
ब कोहेन
स हेनरी किसिंजर
द क्विंसी राइट

उत्तर. स्टैनली हॉफमैन

25.न्यायिक समीक्षा के क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में भारतीय न्यायपालिका को कितनी शक्ति प्राप्त करता है?
अ अधिक शक्ति
ब कम शक्ति
स समान शक्ति
द कोई शक्ति नहीं

उत्तर. कम शक्ति
26.राज्य में जिला न्यायाधीश को निम्न में से कौन नियुक्त करता है-
अ राज्य का राज्यपाल
ब भारत का राष्ट्रपति
स राज्य का मुख्यमंत्री
द राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

उत्तर. राज्य का राज्यपाल

27.निम्न में से अरविंद घोष के विचार-
अ निष्क्रिय प्रतिरोध संबंधी विचार
ब आध्यात्मिक राष्ट्रवाद संबंधी विचार
स राष्ट्रवाद का मानववादि स्वरूप
द उक्त तीनों

उत्तर. उक्त तीनों

28." मैं समाजवादी और गणतंत्र वादी हूं" यह कांग्रेस के किस अधिवेशन में किसने कहा था?
अ कोलकाता- तिलक ने
ब लाहौर- नेहरू ने
स नागपुर- नेहरू ने
द त्रिपुरी- सुभाष ने

उत्तर. लाहौर- नेहरू ने

29.निम्न में से किसके अनुसार स्वतंत्रता के लेख में ही मिल का सबसे महत्वपूर्ण व संगत योगदान व्यक्तिवाद के समर्थन में पाया जाता है|
अ मुरे
ब मैकडोनाल्ड
स मैक्सी
द जॉर्डन

उत्तर. मुरे

30.अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था में मंत्रिमंडल को कौन हटा सकता है?
अ सर्वोच्च न्यायालय
ब उपराष्ट्रपति
स विधान मंडल
द राष्ट्रपति

उत्तर. राष्ट्रपति

सभी Video Classes की Link

अगर आप यह 1st grade political science model paper में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF