1st Grade Political Science Model Paper 33 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.नेहरू के अनुसार लोकतंत्र का आवश्यक लक्षण नहीं है?
अ संपत्ति पर राज्य का पूर्ण नियंत्रण
ब समता
स आर्थिक न्याय
द व्यक्तिगत स्वतंत्रता

उत्तर. संपत्ति पर राज्य का पूर्ण नियंत्रण
2.महर्षि अरविंद को किसने हमारे युग का पैगंबर कहां है?
अ रजनी कोठारी ने
ब रोमा रोला ने
स फ्रेडरिक स्पजलबर्ग ने
द राजेंद्र प्रसाद ने

उत्तर. फ्रेडरिक स्पजलबर्ग ने
3.अधिनायक तंत्र का अभिप्राय एक व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह के शासन से है जो राज्य में सत्ता पर बलपूर्वक अधिकार कर लेते हैं तथा उसका एक असीमित रूप से प्रयोग करते हैं, किसका कथन है?
अ अरस्तु
ब फोर्ड
स हिटलर
द न्यूमैन

उत्तर. न्यूमैन
4.राज्य की कार्यपालिका का प्रधान कौन होता है?
अ राष्ट्रपति
ब राज्यपाल
स मुख्यमंत्री
द उपराष्ट्रपति

उत्तर. राज्यपाल
5.देश में सर्वाधिक कार्यकाल वाला मुख्यमंत्री कौन है?
अ ज्योति बसु
ब पवन चामलिंग
स नवीन पटनायक
द मोहनलाल सुखाड़िया

उत्तर. पवन चामलिंग
6. 1925 में मौलिक अधिकारों की घोषणा किस विधेयक में निहित थी?
अ होमरूल विधेयक
ब अधिकार पत्र
स मेग्नाकार्य
द दी कॉमन वेल्थ ऑफ इंडिया बिल

उत्तर. दी कॉमन वेल्थ ऑफ इंडिया बिल
7.निम्न में से राष्ट्रीय हितों को प्रभावित करने वाले कारक है|
अ शासन प्रणाली
ब नेतृत्व
स तकनीकी या आर्थिक विकास
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

8.संविधान के कौनसे भाग में नीति निदेशक तत्वों को सम्मिलित किया गया है-
अ भाग 2
ब भाग 3
स भाग 4
द भाग 5

उत्तर. भाग 4

9.क्रिप्स प्रस्ताव भारत कब आया-
अ 1930
ब 1942
स 1946
द 1935

उत्तर. 1942
10.प्रस्तावना में कौन सी स्वतंत्रता की बात कही गई है?
अ विचार अभिव्यक्ति
ब विश्वास
स धर्म और उपासना
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
11.UNO प्रधान कार्यालय कहां स्थित है?
अ न्यूयॉर्क में
ब जिनेवा में
स शिकागो में
द वाशिंगटन में

उत्तर. न्यूयॉर्क में
12.असलग्नता एक विचार है,आंदोलन है, इतिहास में परिवर्तन लाने वाली बड़ी शक्ति है| यह किसने कहा है ?
अ नासिर
ब टीटो
स नेहरू
द इंदिरा गांधी

उत्तर. नेहरू

13.भारत की लुक ईस्ट पॉलिसी किसके साथ संबंधों पर बल देती है?
अ सार्क के साथ
ब नाप्ता के साथ
स अल्बा के साथ
द आसियान के साथ

उत्तर. आसियान के साथ
14.अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय कहां स्थित है?
अ हेग में
ब न्यूयॉर्क में
स अमेरिका में
द चीन में

उत्तर. हेग में
15.किसके अनुसार प्रतिनिधि विधानसभा को शिकायत समिति और संपत्ति सभा के रूप में कार्य करना चाहिए|
अ मैक्सी
ब मिल
स कांट
द प्लेटो

उत्तर. मिल
16.राजनीतिक संस्कृति का अर्थ राज्य सत्ता से संबंधित ज्ञान मूल्यांकन और संचारण के प्रतिमान या प्रतिमानो से है| किसका कथन है
अ ईस्टन
ब पाई
स फाइनर
द नेटल

उत्तर. नेटल
17.प्लेटो टुडे किसकी कृति है?
अ अरस्तु
ब सुकरात
स टेलर
द आर एच एस क्रॉसमैन

उत्तर. आर एच एस क्रॉसमैन

18.द ओपन सोसाइटी एंड इट्स एनीमीज किसकी कृति है
अ प्लेटो
ब सुकरात
स कार्ल पोपर
द बार्कर

उत्तर. कार्ल पोपर

19.निम्न में से कौन से अनुच्छेद में यह उपबंध है कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा?
अ अनुच्छेद 63
ब अनुच्छेद 75
स अनुच्छेद 70
द अनुच्छेद 80

उत्तर. अनुच्छेद 75

20.कॉलेजियम क्या है?
अ न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए गठित पैनल
ब सांसद की अयोग्यता का निर्धारण करने वाला चैनल
स भ्रष्टाचार की जांच करने वाला चैनल
द उत्त में से कोई नहीं

उत्तर. न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए गठित पैनल
21.प्राक्कलन समिति में सदस्य संख्या है?
अ 25
ब 30
स 15
द 35

उत्तर. 30
22.निम्न में से भारत व बांग्लादेश के मध्य विवाद के कारण है-
अ फरक्का समस्या
ब अल्पसंख्यकों की समस्या
स तीस्ता जल विवाद
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी

23.दक्षिण पूर्वी एशिया में भारत के लिए चिंता का क्या विषय है?
अ चीन का बढ़ता प्रभाव
ब जापान का बढ़ता प्रभाव
स ऑस्ट्रेलिया का बढ़ता प्रभाव
द अमेरिका का बढ़ता प्रभाव

उत्तर. चीन का बढ़ता प्रभाव
24.भारत पर अमेरिका ने कब आर्थिक प्रतिबंध लगाए?
अ 1997
ब 1998
स 2000
द 1996

उत्तर. 1998
25.कृष्णा सिद्धांत क्या है?
अ देश की विदेश नीति में प्रवासियों की सुरक्षा को वरीयता देना
ब राष्ट्रीय हित के लिए प्रवासियों से मदद लेना
स पूर्व विदेश मंत्री श्री एस एस कृष्ण द्वारा प्रस्तुत
द उक्त सभी तथ्य

उत्तर. उक्त सभी तथ्य

26.षडगुण नीति के अंतर्गत शामिल नहीं है-
अ यान
ब आसन
स संश्रय
द विजिगिषू

उत्तर. विजिगिषू

27.किसका मत है कि मार्क्स का अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत किसी भी रूप में मूल्य का सिद्धांत नहीं है, बल्कि वास्तव में यह शोषण का सिद्धांत है|
अ प्लेटो
ब अरस्तु
स केर्यू हंट
द सेबाइन

उत्तर.केर्यू हंट
28.निम्न में से किसने 1919 के एक्ट को बेड़ियों का नया जाल कहा-
अ कांग्रेस पार्टी
ब सुभाष चंद्र बॉस
स तिलक
द श्रीनिवासन

उत्तर. सुभाष चंद्र बोस

29.संविधान सभा की तीसरी बैठक कब हुई?
अ 11 दिसंबर 1946
ब 9 दिसंबर 1947
स 13 दिसंबर 1946
द 11 दिसंबर 1948

उत्तर. 13 दिसंबर 1946

30.किसका कथन है कि¬ लोकतंत्र का विस्तार समानता को जितना बढ़ावा देता है स्वतंत्रता के लिए उतना ही बड़ा खतरा पैदा कर देता है|
अ एक्टन
ब रूसो
स ग्रीन
द डी टाकविले

उत्तर. डी टाकविले

सभी Video Classes की Link

अगर आप यह 1st grade political science model paper में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF