1st Grade Political Science Model Paper 45 in Hindi

अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.किसका कथन है¬ न्याय वह संपूर्ण सद्गुण है जो हम एक दूसरे के साथ व्यवहार में प्रदर्शित करते हैं|
अ रूसो
ब लॉक
स बेंथम
द अरस्तु

उत्तर. अरस्तु

2.न्याय ही सामाजिक संस्थाओं का सर्वप्रथम सद्गुण है, किस का मत है?
अ अरस्तु
ब बेंथम
स जॉन रॉल्स
द मिल

उत्तर. जॉन रॉल्स

3.संघीय शासन में उच्चतम न्यायालय शासन तंत्र में संतुलन रखने वाला पहिया है, किसका कथन है?
अ प्लेटो
ब अरस्तु
स डायसी
द हॉस्किन

उत्तर. हॉस्किन
4.निम्न में से कौन, लोकसभा चुनाव में डाले गए मतों की पुनर्गणना का आदेश दे सकता है,यदि कोई प्रत्याशी इस तरह की मांग करता है-
अ मुख्य निर्वाचन आयुक्त
ब चुनाव क्षेत्र का निर्वाचन आयोग
स राज्य का मुख्य निर्वाचन आयोग
द भारत का निर्वाचन आयोग

उत्तर. चुनाव क्षेत्र का निर्वाचन आयोग

5.निम्नलिखित में से किस एक देश में, परिसंघ की इकाइयों का केंद्रीय विधानमंडल के उच्च सदन में समान प्रतिनिधित्व नहीं है?
अ भारत
ब स्विट्जरलैंड
स ऑस्ट्रेलिया
द अमेरिका

उत्तर. भारत
6.श्रीमती इंदिरा गांधी की विदेश नीति के क्षेत्र में गौरवशाली क्षण है?
अ भारत सोवियत मैत्री संधि
ब शिमला समझौता
स परमाणु विस्फोट
द उपर्युक्त तीनों

उत्तर. उपर्युक्त तीनों

7.'शांति के बदले जमीन' योजना सम्ब्द्ध है?
अ पश्चिम एशियाई शांति प्रक्रिया
ब बोस्नियाई शांति प्रक्रिया
स कुर्दिश शांति प्रक्रिया
द चेचन्या शांति प्रक्रिया

उत्तर. पश्चिम एशियाई शांति प्रक्रिया

8.न्याय ( प्लेटो के लिए) एक बंधन है जो समाज को एक साथ बांध कर रखता है, किसका कथन है?
अ अरस्तु
ब सुकरात
स मिल
द सेबाइन

उत्तर. सेबाइन
9.किसका मत है, द प्रिंस के बारे में मूल बात यह है कि यह एक व्यवस्थित नहीं बल्कि जीवित रचना है|
अ डनिंग
ब ग्राम्शी
स लॉक
द मैक्सी

उत्तर. ग्राम्शी
10.इसके अनुसार हॉब्स की गलती उन बातों में नहीं है जिन्हें वह स्वीकार करता है बल्कि उन बातों में है जिन्हे वह अस्वीकार करता है|
अ मैक्सी
ब लॉक
स रुसो
द डब्ल्यू टी जॉन्स

उत्तर. डब्ल्यू टी जॉन्स

11.किसका मत था कि हॉब्स के व्यक्ति की क्लोजिट का हर दरवाजा हिंसक मृत्यु के भय से टूट पड़ा था|
अ रूसो
ब प्लेटो
स अरस्तु
द लॉक

उत्तर. लॉक

12.किसने रूसो को राष्ट्रीय असेंबली का पागल सुकरात कहा था
अ बर्क ने
ब अरस्तु ने
स लॉक ने
द प्लेटो ने

उत्तर. बर्क ने

13.निम्न में से किसने बेंथम को अति दंभी, नीरस, मोटी जीभ वाला सामान्य पूंजीवादी, बुद्धिजीवी की बुद्धि वाला कहां है|
अ कार्ल मार्क्स
ब प्लेटो
स अरस्तु
द लास्की

उत्तर. कार्ल मार्क्स

14.किसका मत था कि लोकतंत्र प्रगति के लिए अनिवार्य है| इससे बुद्धि व क्षमता का विकास होता है|
अ रुसो
ब ओकिन
स मिल
द लॉक

उत्तर. मिल
15.निम्न में से किसके अनुसार मार्क्स ने समाजवाद को एक षड्यंत्र के रूप में पाया व उसे एक आंदोलन के रूप में छोड़ा| समाजवाद ने उससे मार्क्स से एक दर्शन व दिशा प्राप्त की|
अ लुई वाशरमैन
ब सेबाइन
स डहल
द अरस्तु

उत्तर. लुई वाशरमैन

16.राज्य एक देवी कृत है, किंतु जिस के चिंतन में सामाजिक समझौते के तत्व भी निहित है- यह कथन किसका है?
अ मनु
ब कौटिल्य
स शुक्र
द सावरकर

उत्तर. कौटिल्य

17.राष्ट्र एक धर्म है जो ईश्वर प्रदत्त है, यह कथन है-
अ भगत सिंह
ब राजा राममोहन राय
स अरविंद घोष
द महात्मा गांधी

उत्तर. अरविंद घोष
18.निम्न में से किसे दलितों के मसीहा और भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता कहा जाता है?
अ जय प्रकाश नारायण को
ब महात्मा गांधी को
स भीमराव अंबेडकर को
द दादा भाई नौरोजी को

उत्तर. भीमराव अंबेडकर को

19.किस का कहना था कि अगर हमारे ऊपर हमला न हो, जमीन न जाए तो दुनिया में पूरे कारवे की तरह रहना चाहिए| लेकिन कोई हमारे ऊपर हमला करें, तो उस वक्त तो हमें बाज बनना चाहिए|
अ मनु
ब नेहरू
स तिलक
द लोहिया

उत्तर. लोहिया

20.लोहिया से संबंधित सत्य कथन है-
अ समाजवादी नीति के पक्षधर थे
ब गांधीवादी समाजवाद के पक्षधर
स समाजवादी नेताओं में अग्रणी तथा उग्र प्रचारक थे
द उक्त सभी सत्य हैं

उत्तर. उक्त सभी सत्य हैं

21.भारत का संविधान कौन सी भाषा में लिखा गया है-
अ हिंदी
ब अंग्रेजी
स संस्कृत
द अवधि

उत्तर. अंग्रेजी

22.मूल अधिकारों का वर्णन संविधान के कौनसे भाग में किया गया है-
अ भाग 1
ब भाग 2
स भाग 3
द भाग 4

उत्तर. भाग 3
23.आधुनिक राजनीतिक सिद्धांत का प्रारंभ कहां से माना जाता है?
अ प्रथम विश्वयुद्ध के पूर्व से
ब द्वित्तीय विश्वयुद्ध के पूर्व से
स प्रथम विश्व युद्ध के बाद और द्वितीय विश्व युद्ध के पहले
द द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से

उत्तर. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से
24.व्यवहारवादियों का प्रसिद्ध कथन है-
अ गलत होना अस्पष्ट होने से अधिक बुरा है
ब अस्पष्ट होने से अच्छा सही होना है
स गलत नहीं हो, सही हो
द अस्पष्ट होना गलत होने से अधिक बुरा है

उत्तर. अस्पष्ट होना गलत होने से अधिक बुरा है

25."राजनीतिक व्यवस्था वास्तव में निवेशो को निकासो में बदलने की व्यवस्था है" किसका कथन है
अ डेविड ईस्टन
ब आमंड
स कार्ल डायश
द मार्टन केप्लान

उत्तर. डेविड ईस्टन

26.द सिविक कल्चर किसकी रचना है
अ डेविड ईस्टन
ब हाफमैन
स रॉबर्ट पटनम
द आमण्ड- वर्बा

उत्तर. आमण्ड - वर्बा

27.अधिकार केवल वे हैं जिन्हें राज्य कानून द्वारा स्वीकृति प्रदान करें, किसका कथन है¬
अ रूसो
ब बेंथम
स ग्रीन
द विले

उत्तर. बेंथम

28.किसका कथन है¬ एक केंद्रीय शक्ति के द्वारा सर्वोच्च शक्ति का प्रयोग किया जाना ही एकात्मक शासन है|
अ फाइनर
ब आइवर जेनिंग्स
स विलोबी
द डायसी

उत्तर. डायसी

29.निम्न में से कौन सा नागरिकता का रूप है?
अ जन्मजात
ब देशीयकरण
स अ व ब दोनों
द कोई नहीं
उत्तर. अ व ब दोनों

30.दबाव समूह वे स्वैच्छिक समूह है जो प्रशासकीय ढांचे के बाहर हो और जो सरकारी कर्मचारियों के नामांकन अथवा नियुक्ति, सार्वजनिक नीतियों को अपनाए जाने, उनके प्रशासन व निर्वाचन को प्रभावित करने का प्रयास करते हो|
अ ओडीगार्ड
ब एच जीगलर
स अरस्तु
द माइरन विनर

उत्तर. माइरन विनर

 सभी Video Classes की Link

अगर आप यह 1st grade political science model paper में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF