1st Grade Political Science Notes भारत-श्रीलंका संबंध एवं भारत-नेपाल संबंध in Hindi

भारत-श्रीलंका संबंध एवं भारत-नेपाल संबंध

अगर आप यह 1st grade political science notes hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

भारत श्रीलंका संबंध- भारत और श्रीलंका के सम्बन्ध बहुत प्राचीन हैं और सामान्यतः मैत्रीपूर्ण रहे हैं। किन्तु श्रीलंकाई गृहयुद्ध के समय सम्बन्ध प्रभावित हुए थे। भारत, श्री लंका का एकमात्र पड़ोसी है। दक्षिण एशिया में दोनों देशों की स्थिति रणनीतिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। दोनों देशों की इच्छा हिन्द महासागर में एक उभयनिष्ट सुरक्षा घेरा बनाने की है।

भारत-श्रीलंका मतभेद के कारण
1.तमिलों की समस्या- तमिल चाय के बागान में काम करने से श्रीलंका गए थे, जब श्रीलंका स्वतंत्र हुआ तो बहुसंख्यक बौद्ध सरकार बनी इसने तमिलों को कोई भी अधिकार नहीं दिया इसलिए श्रीलंका के तमिलो ने संगठन बनाकर अधिकारों की मांग की लेकिन श्रीलंका सरकार ने कोई अधिकार नहीं दिया| भारत सरकार ने तमिलों को अधिकार दिलाने के लिए श्रीलंका के साथ समझौते किए| जो तमिल भारत आना चाहते हैं वह भारत आ सकते हैं, और जो वहां रहना चाहते हैं उन्हें श्रीलंका सरकार पर्याप्त अधिकार देगी, लेकिन उसने नहीं दिए| श्रीलंका सरकार के विरुद्ध हिंसक गतिविधियां हुई इसलिए श्रीलंका सरकार ने जाफना द्वीप की नाकेबंदी कर दी तथा राजीव गांधी सरकार ने इस द्वीप पर हवाई मानवीय सहायता पहुंचाई इसलिए श्रीलंका की तमिल समस्या भारत-श्रीलंका समस्या बन गई|

2. राजीव गांधी- जयवर्धने समझौता- 1987 में यह समझौता हुआ, इसे कोलंबो समझौता भी कहा जाता है| इसमें हिंसा से ग्रस्त क्षेत्रों में भारत की शांति सेना को नियुक्त करने का प्रावधान किया|

3. कच्चातिवु विवाद- यह एक छोटा सा द्वीप है जिसमें नागफनी के अतिरिक्त और कुछ नहीं होता| यहां जनसंख्या शून्य के बराबर है| इस टापू पर भारतीय मछुआरे आ सकते हैं, विश्राम कर सकते हैं परंतु श्रीलंका के सैनिक भारतीय मछुआरों को देखते ही गिरफ्तार कर लेते हैं|
फरवरी 2015 में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्री पाल भारत यात्रा पर आए उन्होंने तमिलों के पुनर्वास का आश्वासन दिया|
भारत ने श्रीलंका के साथ सिविल परमाणु सहयोग समझौता किया|
मार्च 2015 में मोदी जी ने सेशेल्स, मोरिशियस की यात्रा के बाद श्रीलंका पहुंचे उन्होंने तमिल पुनर्वास केंद्र का जाफना में उद्घाटन किया|

भारत नेपाल संबंध- चीन एवं भारत दोनों बड़े एशियाई देशों से इसकी सीमाएं संलग्न है, यह चारों ओर से भी विदेशी सीमाओं से घिरा है| भारत और नेपाल के सम्बन्ध अनादि काल से हैं। दोनों पड़ोसी हैं, दोनों की धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषायी एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। स्वतंत्र भारत और नेपाल ने अपने विशेष सम्बन्धों को 1950 के भारत-नेपाल शांति एवं मैत्री संधि से नयी ऊर्जा दी। परंतु 1955 से राजा महेंद्र ने भारत विरोधी व चीन समर्थन की नीति अपनाई| 1962 के भारत-चीन युद्ध में नेपाल ने चीन की आलोचना नहीं की| 1971 में इंदिरा गांधी ने नेपाल के प्रति कठोर नीति अपनाई| 1991 में नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला भारत की यात्रा पर आए 2007 में नेपाल में संविधान सभा का गठन हुआ जिस में संघीय गणतंत्रिय शासन प्रणाली अपनाने पर बल दिया गया और पुष्प कुमार नेपाल के पीएम बने उन्होंने भारत विरोधी नीति अपनाई| बाद में इन्हें त्यागपत्र देना पड़ा| 2011 में पुन: संविधान सभा का गठन किया गया और 2014 में सुशील कुमार कोइराला को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया| मोदी जी ने 2014 में नेपाल की यात्रा की| 2015 में नवीन संसदीय चुनाव हुए और केपी ओली प्रधानमंत्री बने उन्होंने चीन समर्थन व भारत विरोधी नीति अपनाई|
इस प्रकार भारत नेपाल के बीच में विवाद के क्षेत्र- काला पानी क्षेत्र, कोसी नदी परियोजना, नेपाल के चीन के साथ बढ़ते संबंध आदि|

महत्वपूर्ण प्रश्न

1.भारत नेपाल के मध्य शांति एवं मित्रता की संधि कब हुई?
अ 1950
ब 1955
स 1956
द 1958

2. तमिल समस्या संबंधित है-
अ श्रीलंका से
ब भूटान से
स पाकिस्तान से
द नेपाल से

3. राजीव जयवर्धने समझौता किन दो देशों के मध्य हुआ था?
अ भारत श्रीलंका
ब भारत चीन
स भारत नेपाल
द भारत भूटान

4. राजीव जयवर्धने समझौते का प्रमुख प्रयोजन था?
अ तमिलों के विरुद्ध भारत का युद्ध
ब श्रीलंका का विभाजन करने का भारत का इरादा
स सिहली और तमिलों के बीच सजाति विषयक संघर्ष समाप्त करना
द तमिल मिलिटेंट ग्रुपो का वैधीकरण करना

5. कच्चातिवु विवाद क्या है?
अ कच्चातिवु भारत और श्रीलंका के मध्य एक छोटा सा द्वीप है
ब यह द्वीप तेल भंडारों से आबाद है
स भारतीय मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने को लेकर बार-बार विवाद उत्पन्न होता है
द उक्त सभी

6. हंबनटोटा क्या है?
अ चीन द्वारा श्रीलंका में बनाया जा रहा सैनिक और व्यापारी पोर्ट
ब चीन ने इसे श्रीलंका से 99 वर्षों पर लीज किया है
स चीन की पलर्स और स्प्रिंग पॉलिसी का एक अंग है
द उक्त सभी

7. भारत नेपाल के मध्य विवाद के बिंदु है-
अ महाकाली परियोजना
ब काला पानी विवाद
स मधेशी समस्या
द उक्त सभी

8. कौन सा देश भारत का पड़ोसी नहीं है?
अ चीन
ब पाकिस्तान
स नेपाल
द इंडोनेशिया

9. भारत श्रीलंका के बीच मतभेद के कारण क्या है?
अ तमिल मूल के लोगों की समस्या
ब कच्चातिवु विवाद
स श्रीलंका चीन की नजदीकियां
द उक्त सभी

10. भारत का कौन सा पड़ोसी राष्ट्र हिंदू राष्ट्र था?
अ नेपाल
ब भूटान
स पाकिस्तान
द अफगानिस्तान

सभी answers नीचे दिए गए pdf में है

सभी Video Classes की Link

अगर आप यह 1st grade political science notes hindi में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF

Related Posts:

  • 1st Grade Political Science Model Paper 89 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 93 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 90 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 92 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More
  • 1st Grade Political Science Model Paper 91 in Hindi अगर आप यह 1st grade political science model paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है। राजनीति विज्ञान के महत्… Read More