1st Grade GK Model Paper 2 in Hindi

अगर आप यह 1st Grade GK Model Paper hindi में download करना चाहते है तो PDF Link इस page के अंत में उपलब्ध है।

GK Paper - 1 के महत्वपूर्ण प्रश्न

1."यदि ईश्वर अस्पृश्यता को सहन करते हैं तो मैं ईश्वर के रूप में उन्हें कदापि सहन नहीं करूंगा" यह किसने कहा?
अ सरदार पटेल
ब महात्मा गांधी
स महात्मा पुणे
द लोकमान्य तिलक

उत्तर. लोकमान्य तिलक

2.साइमन कमीशन विरोधी प्रदर्शन के दौरान लाहौर में पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुए नेता थे?
अ शहीद भगत सिंह
ब डॉ सत्यपाल
स लाला लाजपत राय
द डॉ सैफुद्दीन किचलू

उत्तर. लाला लाजपत राय

3. 1935 का भारत सरकार अधिनियम क्यों महत्वपूर्ण है?
अ इसमें प्रांतीय द्वैध शासन की व्यवस्था थी
ब इसके द्वारा भारत में पहले निर्वाचन हुए
स इसके द्वारा रियासते समाप्त हुई
द यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्त्रोत है

उत्तर. यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्त्रोत है
4.गांधी जी ने 1917 में चंपारण की यात्रा किसके अनुरोध पर की थी-
अ राजेंद्र प्रसाद
ब जे बी कृपलानी
स राजकुमार शुक्ल
द मोतीलाल नेहरू

उत्तर. राजकुमार शुक्ल

5.संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कौन करता है?
अ लोकसभा अध्यक्ष
ब उपराष्ट्रपति
स प्रधानमंत्री
द राष्ट्रपति

उत्तर. राष्ट्रपति

6.निम्न में से कौन कौन भारत के उप प्रधानमंत्री पद को सुशोभित कर चुके हैं?
अ चौधरी देवी लाल व बाबू जगजीवन राम
ब सरदार पटेल एवं मोरारजी देसाई
स एल के आडवाणी एवं यशवंतराव चव्हाण
द उक्त सभी

उत्तर. उक्त सभी
7.यदि लोकसभा के किसी सदस्य ने दलबदल अधिनियम के तहत दल बदला हो तो उसकी अयोग्यता का निर्णय करता है?
अ लोकसभा अध्यक्ष
ब राज्यसभा का सभापति
स राष्ट्रपति
द लोकसभा में सदन का नेता

उत्तर. लोकसभा अध्यक्ष

8.भारतीय अभियांत्रिकी सेवा किस वर्ग में आती है?
अ अखिल भारतीय सेवा
ब केंद्रीय सेवा
स राज्य सेवा
द संघीय सेवा

उत्तर. केंद्रीय सेवा

9.अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को बर्खास्त करने का अधिकार है-
अ राज्यपाल को
ब प्रधानमंत्री को
स राष्ट्रपति को
द मुख्यमंत्री को

उत्तर. राष्ट्रपति को
10.किस शासन व्यवस्था के संचालन के लिए राजनीतिक दल अनिवार्य है?
अ कुलीन तंत्र
ब प्रजातंत्र
स राजतंत्र
द अधिनायक तंत्र

उत्तर. प्रजातंत्र

11.राज्य स्तर पर चुनावों का संचालन करने की जिम्मेदारी होती है?
अ जिलाधीश की
ब गृह सचिव की
स मुख्य निर्वाचन अधिकारी की
द राज्यपाल की

उत्तर. मुख्य निर्वाचन अधिकारी की

12.राजस्थान उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ कहां स्थित है?
अ जोधपुर
ब अजमेर
स जयपुर
द उदयपुर

उत्तर. जोधपुर
13.केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना हुई?
अ संवैधानिक उपबंध से
ब संसद के अधिनियम से
स संथानम समिति के संकल्प से
द केंद्र सरकार के कार्यकारी संकल्प से

उत्तर. केंद्र सरकार के कार्यकारी संकल्प से

14.निम्न में से किसे मरुभूमि की कोकिला कहा जाता है?
अ गवरी देवी
ब मांगी बाई
स बन्नो बेगम
द अल्लाह जिलाई बाई

उत्तर. अल्लाह जिलाई बाई

15."राठ क्षेत्र" किस जिले में है?
अ बीकानेर
ब उदयपुर
स अलवर
द बीकानेर

उत्तर. अलवर
16.राजस्थान के कौन से कस्बे का साधारण धरातल उसके पास की नदी के पेटे (पाट) के स्तर से नीचे है?
अ हनुमानगढ़ जंक्शन
ब जोधपुर
स बालोतरा
द पाली

उत्तर. हनुमानगढ़ जंक्शन

17.लूनी नदी के उत्तर में राजस्थान की उत्तरी पूर्वी सीमा तक आंतरिक जल प्रवाह का क्षेत्र है, यह कहलाता है-
अ मेरवाड़ा
ब गिरवा
स शेखावाटी
द बांगड़

उत्तर. शेखावाटी

18.जिगजैग बांध किस जिले में स्थित है?
अ कोटा
ब बूंदी
स झालावाड़
द बारा

उत्तर. बूंदी
19.निम्न में से कौन सी नदी अरब सागर में गिरती है?
अ माही
ब चंबल
स बनास
द खारी

उत्तर. माही

20.मिट्टी में खारापन व क्षारीयता की समस्या का समाधान है?
अ शुष्क कृषि
ब खेतों में जिप्सम का प्रयोग
स वृक्षारोपण
द समोच्च रेखाओं के अनुसार कृषि

उत्तर. खेतों में जिप्सम का प्रयोग

21.निम्नलिखित में से कौन सी एक राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण की परंपरागत विधि है?
अ तालाब
ब कुआ
स नदी
द टांका

उत्तर. टांका
22.राज्य की अधिकांश वर्षा किन पवनों से होती है?
अ पश्चिमी विक्षोभ
ब दक्षिणी - पश्चिमी मानसून
स पछुआ हवाएं
द इनमें से कोई नहीं

उत्तर. दक्षिणी - पश्चिमी मानसून

23.कुल आबादी में नगरीय जनसंख्या के सर्वाधिक प्रतिशत अंश (2001)वाला जिला है-
अ अलवर
ब बीकानेर
स जयपुर
द कोटा

उत्तर. कोटा

24.राजस्थान में सर्वप्रथम सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना हुई?
अ चित्तौड़गढ़ में
ब लाखेरी में
स मोडक में
द निंबाहेड़ा में

उत्तर. लाखेरी में
25.राजस्थान में कृषिगत औजारों को बनाने के लघु कारखाने कहां स्थित है?
अ गेगल ( अजमेर)
ब गजसिंहपुर ( गंगानगर)
स कैथून ( कोटा)
द हिंडोली ( बूंदी)

उत्तर. गजसिंहपुर ( गंगानगर)

26.राजस्थान के किस जिले मे छबड़ा तापीय ऊर्जा केंद्र स्थित है?
अ कोटा
ब झालावाड़
स बारा
द सवाई माधोपुर

उत्तर. बारा

27.राजस्थान में जैव ईंधन का मुख्य स्त्रोत है?
अ गन्ना
ब सरसों की भूसी और जूली वनस्पति
स जंगल अवशेष
द म्युनिसिपल ठोस अपशिष्ट

उत्तर. सरसों की भूसी और जूली वनस्पति
28.रेलवे की छोटी लाइन ( नेरो गेज) राजस्थान के किस जिले में है?
अ अलवर
ब धौलपुर
स डूंगरपुर
द उदयपुर

उत्तर. धौलपुर

29.गाडगिल फार्मूला में सर्वाधिक भार किस पर दिया गया है-
अ जनसंख्या
ब कृषि
स पिछड़ापन
द गरीबी

उत्तर. जनसंख्या


30.भारतीय नियोजन का स्वरूप है -
अ आज्ञामुलक
ब प्रेरणामुलक
स केंद्रीय सत्ता द्वारा निर्देशित
द अधिनायकवादी

उत्तर. प्रेरणामुलक

सभी Video Classes की Link

अगर आप यह 1st Grade GK Model Paper hindi में download करना चाहते है तो इस link पर click करके download कर सकते है।
DOWNLOAD PDF